शुक्रवार, 30 दिसंबर 2022

पोदार कॉलेज में शैक्षिक भ्रमण एक्स्टेंशन एक्टीविटी का आयोजन


नवलगढ़
-दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट, नवलगढ़ राजस्थान द्वारा संचालित सेठ ज्ञानीराम बंशीधर पोदार कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा 20 से 22 दिसम्बर को ‘‘अपना पर्यावरण पहचाने’’ कार्यशाला  का आयोजन किया। इसी के साथ नवलगढ के पास झाझड़ गाँव में एक्सटेंशन  एक्टीविटी का आयोजन किया। इस गतिविधि में झाझड़ ग्रामवासियों को जैविक खेती एवं जैविक खाद हेतु प्रषिक्षित किया। कार्यषाला के प्रथम दिन प्राचार्य डाॅ. सत्येन्द्र सिंह ने प्रतिभागियों को एक्सटेंशन एक्टीविटी के महत्व को बताया एवं इसकी समाज के प्रति उपयोगिता पर प्रकाष डाला। कार्यशाला  में सभी प्रतिभागियों ने आस-पास के पौधों का संरक्षण हेतु प्रतिज्ञा ली तथा प्रत्येक प्रतिभागी ने प्रत्येक वर्ष एक पौधा लगाने एवं उसके संरक्षण का प्रण लिया।

झाझड़ गाँव में एक्सटेंषन एक्टीविटी के तहत विभागाध्यक्ष डाॅ. रविन्द्र गोस्वामी ने झाझड़ ग्रामवासियों को जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित किया। इसी के साथ विभागीय व्याख्यताओं सुश्री श्यामा डीडवानियां, सुश्री सुमन सैनी और श्री विजय पाल ने जैविक खेती के प्रमुख सिद्धान्तों के बारे में जानकारी देते हुए जैविक खेती के लिए प्रेरित किया। 

द्वितीय दिवस में जैविक खेती को जैविक खाद एवं हाईब्रिड बीज के माध्यम से स्वयं किसानों के समक्ष करके दिखाया। इसी के साथ किसानों को जैविक खाद बनाने हेतु प्रेरित किया एवं झाझड़ गाँव में वर्मीकम्पोस्ट यूनिट बनाने के लिए प्रषिक्षित किया।

 इस अवसर पर दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट के चेयरमैन श्री राजीव के. पोदार, ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार, अधिषाषी निदेशक एम.डी. शानभाग व सी.ओ.ओ. श्री प्रतीक प्राशर व उप-प्राचार्य डाॅ. विनोद कुमार सैनी ने इस कार्यशाला पर सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की।




Share This