शुक्रवार, 30 दिसंबर 2022

पोदार काॅलेज में राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन



दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट, नवलगढ द्वारा संचालित सेठ जी. बी. पोदार काॅलेज में प्रसिद्ध गणितज्ञ श्री निवास रामानुजन की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया।

राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन गणित विभाग के तत्वाधान में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पोदार ट्रस्ट के सी.ओ.ओ. श्री प्रतीक प्राषर रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डाॅ. सत्येन्द्र सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि उप-प्राचार्य डाॅ. विनोद कुमार सैनी रहे।

कार्यक्रम के संयोजक गणित विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. विधाधर शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

प्राचार्य डाॅ. सत्येन्द्र सिंह ने विद्यार्थियों को महान गणितज्ञ श्री निवास रामानुजन के जीवन से प्रेरणा लेने का आव्हान किया। प्राचार्य ने बताया कि श्री रामानुजन के गणित के क्षेत्र में दिये गये योगदान के कारण ही भारत सरकार ने उनकी जयंती को राष्ट्रीय गणित दिवस घोषित किया है। अतः हमें ऐसे महापुरूषों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।

पोदार ट्रस्ट के सी.ओ.ओ. श्री प्रतीक प्राषर ने विद्यार्थियों से अपील कि हमें गणित विषय के आधारभूत सिद्धान्तों को सीखकर आगे बढना चाहिए।

उप-प्राचार्य डाॅ. विनोद सैनी ने श्री निवास रामानुजन के मात्र 32 वर्ष की आयु तक ही गणित के क्षेत्र में दिए गए योगदान पर विचार रखे। उप-प्राचार्य ने बताया कि गणित का प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में अद्वितीय योगदान है तथा गणित के द्वारा ही जटिल से जटिल विषयों को आसानी से समझा जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन सुश्री सुचिता जाँगिड़ ने किया। इस अवसर पर सभी विभागाध्यक्ष एवं व्याख्याता मौजुद रहे। कार्यक्रम मंे लगभग 136 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

गणित दिवस पर छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के गणितीय मोडल, चार्ट बनाकर कार्यक्रम को आकर्षक बनाया।

पोदार ट्रस्ट के चेयरमैन श्री राजीव के. पोदार, ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार, अधिषाषी निदेषक श्री एम.डी. शानभाग ने राष्ट्रीय गणित दिवस के आयोजन पर बधाई दी तथा विद्यार्थियों से श्री निवास रामानुजन के जीवन से प्रेरणा लेने का आव्हान किया।



Share This