शुक्रवार, 30 दिसंबर 2022

पोदार कॉलेज में विश्व मानव अधिकार दिवस का आयोजन



दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट के अंतर्गत संचालित सेठ जी.बी. पोदार कॉलेज के मानविकी विभाग के द्वारा विश्व मानव अधिकार दिवस का आयोजन कॉलेज के उप-प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार सैनी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

उप प्राचार्य, डॉ. विनोद कुमार सैनी ने कहा कि 1948 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा अपनाई गई मानवाधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा में निहित अधिकारों और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान को बढ़ावा देने हेतु यह दिवस मनाया जाता है। अधिकारों का उपयोग व्यक्ति कर्तव्य के साथ में ही कर सकता है अतः सभी को अपने-अपने अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों की पालना भी करनी चाहिए।

डॉ. विक्रम सिंह जाखड़ ने कहा कि सामाजिक आर्थिक या अन्य स्थिति की परवाह किए बिना हर कोई स्वास्थ्य के अधिकार का हक़दार है। अपनी जीवन रक्षा और अधिकारों का हक़दार है।

इस अवसर पर हिन्दी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल शर्मा ने कहा कि 10 दिसम्बर को मानवाधिकारों के क्षेत्र में संयुक्त राष्ट्र पुरस्कार और नोबल शान्ति पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। प्रत्येक व्यक्ति को बिना किसी भेद भाव के सभी प्रकार के अधिकार और स्वतंत्रता दी गयी है। नस्ल, रंग, लिंग, भाषा, धर्म आदि पर कोई भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए।

आयोजन का संचालन प्रो. सुधीर जांगिड ने किया प्रो. सुनील सैनी व प्रो. नरेन्द्र पूनिया ने विद्यार्थियों को उत्साहित किया।

दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट के चेयरमैन श्री राजीव के पोदार, ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार, निदेशक श्री एम .डी. शानभाग, सी. ओ.ओ. श्री प्रतीक प्राशर ने स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थियों को सफल आयोजन के लिए बधाइयाँ दी।



Share This