गुरुवार, 19 जनवरी 2023

पोदार काॅलेज में तीन दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं शैक्षणिक मेले का समापन



नवलगढ़
-दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट, नवलगढ द्वारा संचालित सेठ जी.बी. पोदार काॅलेज में आयोजित तीन दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी  एवं शैक्षणिक मेले का समापन हुआ।

समापन समारोह मंे मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला शिक्षा  अधिकारी झुन्झुनूं श्री उम्मेद सिंह महला रहे। विशिष्ठ  अथिति के रूप में निदेषक सुबोध स्कूल श्री सुशिल  मील, ए.सी.बी.ई.ओ. श्री महेन्द्र सैनी, प्रशासनिक  अधिकारी श्री चण्डीप्रसाद कौशिक , श्री संजय सैनी, उप-प्राचार्य डाॅ. विनोद कुमार सैनी रहे।

समापन समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य डाॅ. सत्येन्द्र सिंह ने की। समापन समारोह मे सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। प्राचार्य डाॅ. सत्येन्द्र सिंह ने सभी अतिथियों का शब्द हार द्वारा स्वागत अभिनन्दन किया। उप-प्राचार्य डाॅ. विनोद कुमार सैनी ने तीन दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी  एवं शैक्षणिक मेले का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।


कार्यक्रम संयोजक डाॅ. विनोद कुमार सैनी ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम मंे कुल माॅडल 133 बनाए गए जिनमें 313 विद्यार्थियों की भागीदारी रही। इस दौरान नवलगढ क्षेत्र की कुल 52 विद्यालियों के 4501 विद्यार्थियों ने विज्ञान प्रदर्षनी का अवलोकन किया। आज अन्तिम दिन 1756 विद्यार्थियों ने पोदार काॅलेज का भ्रमण कर विभिन्न प्रयोगषालाओं एवं माॅडल का अवलोकन किया।

विज्ञान प्रदर्षनी समिति के संयोजक डाॅ. दाउलाल बोहरा ने बताया कि वर्किंग माॅडल के लिए प्रथम रीतिका, अर्पित, तमन्ना, योगेष बी.एस.सी. प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान अंजली सैनी एवं टीम, तृतीय स्थान अविनाश , निशा , कल्पना एम.एस.सी. उत्तरार्द्ध रहे।

इसी प्रकार नाॅन वर्किंग माॅडल के लिए प्रथम स्थान साक्षी एवं टीम बी.एस.सी. द्वितीय वर्ष, द्वितीय स्थान पर योगिता, सपना, अनुप्रिया, बी.एस.सी. तृतीय वर्ष (बायो), तृतीय स्थान पर निकिता, लक्ष्मी, लक्ष्मण, पूजा बी.एस.सी. द्वितीय वर्ष गणित रहे।

इसी प्रकार चार्ट निर्माण के लिए प्रथम स्थान पर महिमा, विभांषी बी.बी.ए. प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान पर दीपिका, साहिल, बबीता, पूजा एम.एस.सी. उत्तरार्द्ध गणित, तृतीय स्थान पर रोहन बी.बी.ए. प्रथम वर्ष रहे।

मुख्य अतिथि श्री उम्मेद सिंह महला ने विद्यार्थियों को बेहतरीन माॅडल एवं चार्ट निर्माण के लिए बधाई दी तथा इन्हें भविष्य का वैज्ञानिक बताया। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वें अनुशाषित  रहकर प्रयोगशाला , पुस्तकालय, कक्षा-कक्ष का लाभ लें उन्होंने कहाकि पोदार काॅलेज अपने क्षेत्र में बेहतरीन शिक्षा  उपलब्ध करवा रहा है, जिसका उच्च षिक्षा में महत्वपूर्ण स्थान है। श्री महला ने पोदार ट्रस्ट का भी धन्यवाद ज्ञापित किया जिन्होंने क्षेत्र के बच्चों के षिक्षणकी बेहतर व्यवस्था की है। 

श्री सुशिल  मील ने भव्य विज्ञान प्रदर्षनी एवं शैक्षणिक मेले के लिए पोदार काॅलेज के सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों  को शुभकामनाएँ दी।

ए.सी.बी.ई.ओ. श्री महेन्द्र सैनी ने स्कूली छात्रों के लिए पोदार काॅलेज द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी  एवं शैक्षणिक मेले के आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। श्री सैनी ने कहा कि स्कूली विद्यार्थियों का उत्साह देखकर हम अनुमान लगा सकते है, कि यह प्रदर्शनी  अद्वितीय रही है। यहाँ विद्यार्थियों में विज्ञान वाणिज्य एवं कला से सम्बन्धित माॅडल बच्चों के सीखने के गतिषील आयाम बन गए है।

इस अवसर पर जी.पी.एस. स्कूल नवलगढ के अटल टिकरिंग लैब को, पोदार टी.टी. काॅलेज नवलगढ के विद्यार्थियों को उत्कृष्ट माॅडल निर्माण एवं प्रस्तुतीकरण के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही सभी श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे। सभी विद्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह व प्रमाण-पत्र देकर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

पोदार काॅलेज द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी   एवं शैक्षणिक मेले में सहयोेग के लिए एच.डी.एफ.सी., पी.एन.बी., आई.सी.आई.सी.आई. बैंक, पूनम ज्वेलर्स, नगरपालिका नवलगढ, एच.पी. मोटर्स(होण्डा), विश्वास  केरियर क्लासेज, नवलगढ पुचका भण्डार, बालाजी फास्ट फूड जैव विविधता संरक्षण के लिए कार्यरत डाॅ. शंकरलाल सैनी को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

पोदार ट्रस्ट के अधिशाषी निदेशक श्री एम.डी. शानभाग ने तीन दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी  एवं शैक्षणिक मेले के सफल आयोजन के लिए प्राचार्य, उप-प्राचार्य सभी व्याख्याताओं की सराहना की।

कार्यक्रम का संचालन प्रो. शान्तिलाल जोशी  ने किया। इस अवसर पर सभी विभागाध्यक्ष एवं व्याख्याता मौजूद रहे।

दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट के चेयरमेन श्री राजीव के. पोदार, ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार ने तीन दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी  एवं शैक्षणिक मेले के सफल आयोजन के लिए पोदार काॅलेज के प्रतिभागी विद्यार्थियों, स्टाफ सदस्यों, क्षेत्र के स्कूली विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ प्रेषित  की।




Share This