रविवार, 1 जनवरी 2023

बड़ी सोच और बड़ा लक्ष्य रखेंगे तो सफलता निश्चित-विंग कमाण्डर संदीप

 





(डी.पी.एस, डूण्डलोद की वार्षिक खेलकुद प्रतियोगिता)

डूण्डलोद। डूण्डलोद पब्लिक स्कूल, डूण्डलोद के खेल परिसर में चल रही चार दिवसीय खेलकुद प्रतियोगिता में आज फाइनल मुकाबले हुए। जूनियर व सीनियर ग्रुप बॉयज व गर्ल्स में वॉलीबाल, कब्बडी, डॉज बाल व टॅग ऑफ वार, शॉट पुट, लम्बी कुद, डिस्कश थ्रो, टेबिल टेनिस, वॉलीबाल, ताइक्वांडो, जैवलीन थ्रो, क्रिकेट, बैडमिंटन, खो-खो, थ्री लेज्ड रेस, दौड़ 100, 200, 400 व 800 मीटर, रीले रेस 4ग्100 व 4ग्200 मीटर, बास्केट बॉल, फुॅटबाल, कैरम व चैस के फाइनल मुकाबले हुए। 


विद्यालय की इन्टर हाऊस प्रतियोगिता में जुनियर वर्ग व सीनीयर में कुल 8 टीम इवेन्ट व 36 एकल प्रतियोगिता हुई। विद्यालय की इस इन्टर हाऊस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबलों के साथ आज समापन हुआ।

समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथी पधारे भारतीय वायुसनेा के विंग कमाण्डर सन्दीप रणवा, विशिष्ट अतिथी भारत संचार निगम लिमिटेड, नवलगढ़ के सब-डिविजनल इन्जीनीयर देवेन्द्र सिंह व डूॅण्डलोद शिक्षण संस्थान के सचिव बनवारी लाल रण्वा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डूण्डलोद शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष सुल्तान सिंह ने की। कार्यक्रम के समापन समारोह में अतिथियों द्वारा सीनियर व जुनियर वर्ग में विजेता रेड हाऊस व सीनीयर व जुनियर वर्ग में उपविजेता ग्रीन हाऊस तथा किण्डर गार्टन के विजेता विनस हाऊस के खिलाड़यों को मेडल, ट्रोफी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।


विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए विंग कमाण्डर सन्दीप रणवा ने कहा कि विद्याथिर्यो की अपनी बड़ी सोच के साथ  लक्ष्य को भी बड़ा रखना चाहिये जिससे निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी। निरन्तर प्रयत्नशील होना जरूरी है। आज के एज्यूकेशन सिस्टम व कॉम्पिटीशन में वही विद्यार्थी सफल होता है जो निरन्तर अध्ययन करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित व्यायाम करने की सलाह दी तथा कहा कि स्वस्थ जीवन व स्वस्थ मष्तिष्क के लिए व्यायाम अति आवश्यक है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल की भी समय सारिणी बनानी चाहिए। आजकल के विद्यार्थी फिजिकली कमजोर होतें हैं इसका कारण यह है की वतर्मान में स्मार्ट फोन ओर अन्य डिजिटल इक्वीपमेन्टस काफी प्रभावी हो चुके हैं जिनके कारण वह पढ़ाई तो करता है पर डिजिटल दुनिया के वातावरण ने उसे ऐसा प्रभावित किया की वह फिजिकल एक्सरसाइज व  पढ़ाई से कोसौं दुर चला गया। समाज व वर्तमान समय के साथ चलना अत्यन्त जरूरी है, आज के युग में आपको इन सभी चीजों का ज्ञान होना चाहिए पर सिर्फ आपके ज्ञान को अपडेट करने के लिए। इन सब को अपनी आदत नहीं बनाना चाहिए। इसलिए आप मेन्टल एक्सरसाइज के साथ फिजीकल एक्सरसाइज अवश्य करें। 


कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथी पधारे भारत संचार निगम लिमिटेड, नवलगढ़ के सब-डिविजनल इन्जीनीयर देवेन्द्र सिंह ने विद्याथिर्याें को कहा की आप अपने विद्यार्थी जीवन में एक लक्ष्य निर्धारित करें क्योंकि विद्यार्थी का जीवन प्रत्येक व्यक्ति कि लाइफ में एक अहम समय होता है। इस समय का सदुपयोग करते हुए उसे एक लक्ष्य बनाकर उसको हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत व तपस्या करनी चाहिए । प्रत्येक विद्यार्थी को पढ़ाई के साथ अपनी पसन्द को एक खेल भी अवश्य चुनना चाहिए और उसे अपना लक्ष्य बनाकर उसमें सफलता हासिल करने का जुनून पैदा करना चाहिए। समय कि आवश्यकता के अनुसार विद्यार्थी को मल्टीटास्किंग होना अति आवश्यक है। विद्याथियों को अपने दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए नियमित एक घंटा अपने व्यायाम के लिए देना चाहिए। भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे फिट इण्डिया मुवमेन्ट प्रत्येेक भारतीय को स्वस्थ जीवन जीने कि एक प्रेरणा है। इससे भी विद्यार्थी को प्रेरणा लेना चाहिए की व्यायाम उनके लिए कितना महत्वपुर्ण है। आज के समय में सत्त प्रयास और कठोर परीश्रम अत्यन्त आवश्यक है। अतः विद्यार्थी को निरन्तर प्रयास करते रहना चाहिए। काऊंसलर व प्रभारी शशी ने कार्यक्रम का मंच संचालन किया। प्राचार्य जी. प्रकाश व उप प्राचार्य धनन्जय लाल ने अतिथियों का स्वागत किया व आभार प्रकट किया। आज हुए मुकाबलो में फुटबॉल बॉयज रेड हाउस प्रथम एवं ब्लू हाउस दुसरे नंबर इसी प्रकार बास्केटबॉल बॉयज रेड हाउस प्रथम तथा येलो हाउस सेकेंड नंबर पर रहा। इसी के साथ शॉटपॅुट थ्रो गर्ल्स में प्रथम ब्लू हाउस तथा रेड हाउस दुसरे स्थान पर रहा। इसी के साथ शौत्पुट थ्रो बॉयज जूनियर में प्रथम रेड हाउस तथा येलो हाउस दुसरे स्थान पर रहा। इसी के साथ शॉटपॅुट थ्रो बॉयज सीनियर  में प्रथम रेड हाउस तथा दुसरे स्थान पर येलो हाउस रहा। डीस्कस थ्रो गर्ल्स जूनियर में ब्लू हाउस प्रथम एवं येलो हाउस दुसरे स्थान पर रहा। डीस्कस थ्रो गर्ल्स सीनियर में रेड हाउस प्रथम एवं ब्लू हाउस दुसरे स्थान पर रहा। डीस्कस थ्रो  बॉयज जूनियर में रेड हाउस प्रथम एवं दुसरे स्थान पर ग्रीन हाउस रहा। डीस्कस थ्रो बॉयज सीनियर में रेड हाउस प्रथम एवं ब्लू हाउस दुसरे स्थान पर रहा। टग ऑफ़ वॉर गर्ल्स जूनियर में ग्रीन हाउस प्रथम तथा येलो हाउस दुसरे स्थान पर रहा। टग ऑफ़ वॉर बॉयज जूनियर में येलो हाउस तथा रेड हाउस दुसरे स्थान पर रहा। जेवलिन थ्रो बॉयज में रेड हाउस प्रथम तथा येलो हाउस दुसरे स्थान पर रहा। टेबल टेनिस गर्ल्स जूनियर में ब्लू हाउस प्रथम तथा रेड हाउस दुसरे स्थान पर रहा। टेबल टेनिस गर्ल्स सीनियर में येलो हाउस प्रथम तथा रेड हाउस दुसरे स्थान पर रहा। टेबल टेनिस बॉयज  जूनियर में येलो हाउस प्रथम तथा ब्लू हाउस दुसरे स्थान पर रहा। टेबल टेनिस बॉयज सीनियर में ब्लू हाउस प्रथम तथा ग्रीन हाउस दुसरे स्थान पर रहा। वॉलीबॉल बॉयज सीनियर ग्रीन हाउस प्रथम तथा येलो हाउस सेकंड नंबर पर रहा। वॉलीबॉल बॉयज जूनियर ग्रीन हाउस प्रथम तथा ब्लू हाउस सेकंड नंबर पर रहा। वॉलीबॉल  गर्ल्स जूनियर येलो हाउस प्रथम तथा रेड हाउस सेकंड नंबर पर रहा। लॉन्ग जम्प गर्ल्स जूनियर में रेड हाउस प्रथम तथा ब्लू हाउस सेकंड नंबर पर रहा। लॉन्ग जम्प गर्ल्स सीनियर में ब्लू हाउस प्रथम तथा रेड हाउस सेकंड नंबर पर रहा । लॉन्ग जम्प बॉयज जूनियर में रेड हाउस प्रथम तथा ग्रीन हाउस सेकंड नंबर पर रहा। लॉन्ग जम्प बॉयज सीनियर में रेड हाउस प्रथम तथा ग्रीन हाउस सेकंड नंबर पर रहा। खो-खो  गर्ल्स में ब्लू हाउस प्रथम ग्रीन हाउस दुसरे स्थान पर रहा ।खो-खो  बॉयज में रेड हाउस प्रथम ब्लू हाउस दुसरे स्थान पर रहा। बैडमिंटन बॉयज जूनियर में रेड हाउस प्रथम तथा येलो हाउस दुसरे स्थान पर रहा। बैडमिंटन बॉयज सीनियर में ग्रीन हाउस प्रथम तथा रेड हाउस दुसरे स्थान पर रहा। बैडमिंटन गर्ल्स जूनियर में ब्लू हाउस प्रथम तथा ग्रीन हाउस दुसरे स्थान पर रहा। बैडमिंटन गर्ल्स सीनियर में ग्रीन हाउस प्रथम तथा रेड हाउस दुसरे स्थान पर रहा। कबड्डी बॉयज जूनियर में रेड हाउस प्रथम तथा येलो हाउस दुसरे स्थान पर रहा। कबड्डी बॉयज सीनियर में येलो हाउस प्रथम तथा रेड हाउस दुसरे स्थान पर रहा। क्रिकेट बॉयज में ग्रीन हाउस प्रथम एवं येलो हाउस दुसरे स्थान पर रहा। डॉज-बॉल बॉयज जूनियर में ब्लू हाउस प्रथम तथा रेड हाउस दुसरे स्थान पर रहा। डॉज बॉल बॉयज सीनियर में येलो हाउस प्रथम तथा ग्रीन हाउस दुसरे स्थान पर रहा। 4×100 रिले बॉयज सीनियर में येलो प्रथम ग्रीन हाउस हाउस दुसरे नंबर पर रहा । 4×100 रिले गर्ल्स सीनियर में येलो प्रथम ग्रीन हाउस हाउस दुसरे नंबर पर रहा। डॉज बॉल गर्ल्स जुनियर में ग्रीन हाउस प्रथम तथा ब्लू हाउस दुसरे स्थान पर रहा। डॉज बॉल गर्ल्स सीनियर में ब्लू हाउस प्रथम तथा ग्रीन हाउस दुसरे स्थान पर रहा। टग ऑफ़ वॉर गर्ल्स सीनियर में ग्रीन हाउस प्रथम तथा येलो हाउस दुसरे स्थान पर रहा। टग ऑफ़ वॉर बॉयज सीनियर में ग्रीन हाउस प्रथम तथा ब्लू हाउस दुसरे स्थान पर रहा। थ्री लेग रेस गर्ल्स में ब्लू हाउस प्रथम तथा ग्रीन हाउस दुसरे स्थान पर रहा। 100 मीटर गर्ल्स जूनियर में ब्लू हाउस प्रथम तथा येलो हाउस दुसरे स्थान पर रहा। 100 मीटर गर्ल्स सीनियर में रेड हाउस प्रथम तथा ब्लू हाउस दुसरे स्थान पर रहा।  100 मीटर बॉयज जूनियर में येलो हाउस प्रथम तथा ग्रीन हाउस दुसरे स्थान पर रहा। 100 मीटर बॉयज सीनियर में रेड हाउस प्रथम तथा येलो हाउस दुसरे स्थान पर रहा। 200 मीटर गर्ल्स जूनियर में ग्रीन हाउस प्रथम तथा रेड हाउस दुसरे स्थान पर रहा। 200 मीटर गर्ल्स सीनियर में रेड हाउस प्रथम तथा येलो हाउस दुसरे स्थान पर रहा । 200 मीटर बॉयज जूनियर में ब्लू हाउस प्रथम तथा येलो हाउस दुसरे स्थान पर रहा। 200 मीटर बॉयज सीनियर में येलो हाउस प्रथम तथा ब्लू हाउस दुसरे स्थान पर रहा। 400 मीटर गर्ल्स जूनियर में ब्लू हाउस प्रथम तथा ग्रीन हाउस दुसरे स्थान पर रहा। 400 मीटर गर्ल्स सीनियर में ब्लू हाउस प्रथम तथा रेड हाउस दुसरे स्थान पर रहा। 400 मीटर बॉयज जूनियर में ग्रीन हाउस प्रथम तथा रेड हाउस दुसरे स्थान पर रहा। 200 मीटर बॉयज सीनियर में ग्रीन हाउस प्रथम तथा रेड हाउस दुसरे स्थान पर रहा। 4×100  बॉयज जुनियर में प्रथम येलो हाउस ग्रीन हाउस दुसरे नंबर पर रहा। 4×100 गर्ल्स जुनियर में प्रथम ग्रीन हाउस दुसरे स्थान पर ब्लू हाउस रहा। 800 बॉयज में येलो हाउस प्रथम तथा ग्रीन हाउस दुसरे स्थान पर रहा। 4×200  बॉयज में प्रथम रेड हाउस ब्लू हाउस दुसरे नंबर पर रहा। 4×200 गर्ल्स में प्रथम ब्लू हाउस दुसरे स्थान पर ग्रीन हाउस रहा।


Share This