शनिवार, 7 जनवरी 2023

पोदार काॅलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना का एक दिवसीय शिविर आयोजित


नवलगढ़
-दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट, नवलगढ द्वारा संचालित सेठ जी.बी. पोदार काॅलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई प्रथम एवं द्वितीय के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर आयोजित हुआ।

षिविर में मुख्य अतिथि पुलिस उपअधीक्षक श्री सतपाल सिंह रहे। विषिष्ट अतिथि अतिरिक्त जिला शिक्षा  अधिकारी श्री उम्मेद सिंह, नगरपालिका नवलगढ उपाध्यक्ष श्री कैलाश  चोटिया, सहायक प्राध्यापक मुरारका काॅलेज झुन्झुनूं डाॅ. पुरूषोतम लाल, पोदार काॅलेज उप-प्राचार्य डाॅ. विनोद कुमार सैनी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डाॅ. सत्येन्द्र सिंह ने की।

शिविर  का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। शिविर का आयोजन दो सत्रांे में किया गया। प्रथम सत्र में स्वयंसेवकों ने श्रमदान किया। काॅलेज परिसर में ही स्वयंसेवकों द्वारा पौधों की देखभाल एवं रखरखाव किया गया।

शिविर  के द्वितीय सत्र में स्वयंसेवकों को अतिथियों द्वारा सम्बोधित किया गया। बौद्धिक सत्र में पुलिस उपअधीक्षक श्री सतपाल सिंह ने स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्धेष्यों एवं कार्ययोजना पर विचार रखे। श्री सतपाल सिंह ने स्वयंसेवकों से आव्हान किया कि वे स्वयं यातयात नियमों की पालना करें तथा समाज में भी यातायात नियमों को लेकर जागरूकता फैलाएँ।

अतिरिक्त जिला षिक्षा अधिकारी श्री उम्मेद सिंह महला ने स्वयंसेवकों से आव्हान किया कि हम ईमानदारी से समाज एवं राष्ट्र सेवा में योगदान दें। श्री महला ने बताया कि वे स्वयं भी छैै के स्वयंसेवक रहे हैं। राष्ट्र सेवा योजना व्यक्तित्व विकास का एक महत्वपूर्ण सोपान है।

नगरपालिका नवलगढ उपाध्यक्ष श्री कैलाश  चोटिया ने भी को सम्बोधित किया उन्होंने समाज सेवा के लिए छैै को बेहतर मंच बताया।

विषिष्ट अतिथि  डाॅ. पुरूषोतम लाल ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें साक्षरता, महिला उत्पीड़न, कन्या शिशु  हत्या, कन्या भू्रण हत्या, दहेज जैसी बुराइयों से लड़ने के लिए सामाजिक जागरूकता फैलानी चाहिए।

राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई प्रथम के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. राकेश  कुमार जाँगिड़ ईकाई द्वितीय कार्यक्रम अधिकारी प्रो. श्यामा डीडवानियां ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट के चेयरमैन श्री राजीव के. पोदार, ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार, अधिशाषी निदेशक श्री एम.डी. शानभाग ने सभी स्वयंसेवकों से सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों मे भागीदारी सुनिष्चित करने का आव्हान किया।



Share This