राजस्थान सरकार ने 2024-25 के बजट में राजस्थान यूथ आइकॉन अवॉर्ड की घोषणा की है। इस पुरस्कार का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को पहचानना और उन्हें सम्मानित करना है।
यह पुरस्कार कला, संस्कृति, सामाजिक कार्य, विज्ञान संचार, प्रौद्योगिकी, नवाचार, शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, कृषि, पर्यावरण, उद्यमिता, महिला सशक्तिकरण, और स्वच्छता जैसे विभिन्न क्षेत्रों में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किए जाएंगे। चयनित युवाओं को एक लाख रुपये की नकद राशि, मेडल और प्रमाण-पत्र दिया जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 दिसंबर 2024 तक राजस्थान युवा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://youthboard.rajasthan.gov.in/ पर की जा सकती है। इस पहल का उद्देश्य राज्य के युवाओं को प्रोत्साहित करना और उनकी प्रतिभा को सम्मानित करना है। यह पुरस्कार राष्ट्रीय युवा दिवस, 12 जनवरी 2025 को प्रदान किए जाएंगे।
0 टिप्पणियाँ