Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सुभीता सीगड़ बनीं राजीव गांधी पंचायती राज संगठन राजस्थान की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष



जयपुर। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन, राजस्थान को नई ऊर्जा और दिशा देते हुए प्रदेश महासचिव सुभीता सीगड़ को संगठन का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष (सह समन्वयक) नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष  सुनील पंवार, राजस्थान प्रभारी  रीना वाल्मीकि,  जयंती भाटिया, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष  गोविंद सिंह डोटासरा एवं प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सी. बी. यादव की अनुशंसा पर की गई है।


नियुक्ति मिलने पर सुभीता सीगड़ ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष  सुनील पंवार, प्रभारी  रीना वाल्मीकि, प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सी. बी. यादव, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष  गोविंद सिंह डोटासरा, प्रदेश उपाध्यक्ष विकास बुडानिया, झुंझुनूं सांसद श्री बृजेंद्र ओला एवं पूर्व चिकित्सा मंत्री डॉ. राजकुमार शर्मा सहित सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।


उन्होंने कहा कि वे पूर्ण समर्पण और निष्ठा के साथ संगठन एवं पार्टी की नीतियों को जमीनी स्तर तक पहुँचाने के लिए कार्य करेंगी। साथ ही, पार्टी में महिलाओं की भागीदारी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए विशेष प्रयास करेंगी।


इस नियुक्ति से प्रदेश संगठन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।