डूण्डलोद 22 दिसम्बर। आज हमारे क्षेत्र के विद्यार्थी पढ़ाई के लिए पुरजोर मेहनत कर रहे हैं वहीं खेलों के प्रति उदासीनता नजर आ रही है। विद्यार्थी के जीवन में खेल बहुत जरूरी है, खेलकूद विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। खेल न केवल शरीर को स्वस्थ, सशक्त और चुस्त रखते हैं, बल्कि मानसिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। नियमित रूप से खेल खेलने से विद्यार्थियों में एकाग्रता, स्मरण शक्ति और निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है, जिससे वे पढ़ाई में भी बेहतर प्रदर्शन कर पाते हैं। खेल विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम, आत्मनियंत्रण और समय के महत्व को समझना सिखाते हैं। टीम खेलों के माध्यम से सहयोग, भाईचारा, नेतृत्व और खेल भावना जैसे गुण विकसित होते हैं। इसके अलावा, खेल तनाव और चिंता को कम कर मन को प्रसन्न रखते हैं, जिससे विद्यार्थी आत्मविश्वास के साथ जीवन की चुनौतियों का सामना कर पाते हैं। खेल शिक्षा का अभिन्न अंग हैं और एक सफल, संतुलित एवं स्वस्थ जीवन के निर्माण में इनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। मैं विद्यार्थियों से आग्रह करूँगा कि वे खेलो में भी अपना भविष्य खोजें आने वाला समय विद्यार्थियों का है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही भारतीय जनता पार्टी, झुन्झुनू कि जिला अध्यक्ष हर्षिनी कुल्हरी ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कि राजस्थान में खिलाडीयों के लिए सुविधाओं की कमी नही हमें इस दिशा में बेहतर काम करने का मौका मिला है। भविष्य में हरियाणा कि तरह ही राजस्थान भी खेलो में अपना वर्चश्व स्थापित करेगा। इस विद्यालय की व्यवस्था को देखकर मुझे मेरा बचपन याद आया। कठोर परिश्रम और अनुशासन से ही सफलता प्राप्त होती है।परेड, बैण्ड एवं अन्य कार्यक्रमों से पता चलता है कि डूण्डलोद पब्लिक स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में ही नहीं अपितु विद्यार्थियों के समग्र विकास पर कार्य कर रहा है। राजस्थान में महिला शिक्षा की जिस क्रांति को जन्म दिया वह झुन्झुनूं जिला ही है। झुन्झुनूं जिला शिक्षा का प्रमुख स्थल है। इसलिए हमारा दायित्व है कि शिक्षा से कोई भी वंचित न रहें। आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण दें, स्वच्छ पर्यावरण दें। प्रत्येक व्यक्ति पाँच पेड़ लगाने का प्रण करें। आने वाली पीढ़ी विश्व का नेतृत्व करने के लिए लालयित है। आइए अलग-अलग क्षेत्रों में कार्य कीजिए और विकसित भारत का सपना साकार कीजिए।
विद्याथिर्यों को सम्बोधित करते हुए डूण्डलोद पब्लिक स्कूल, डूण्डलोद के खेल परीसर में बतौर मुख्य अतिथी पधारे राजस्थान वित्त आयोग के अध्यक्ष डा. अरूण चर्तुवेदी ने कही।
विद्यालय सचिव बी. एल. रणवा ने संबोधित करते हुए कहा कि यहाँ का व्यापारी वर्ग हो या किसान हो या सैनिक हो सभी ने झुन्झुनूं जिले का मान भारत में ही नहीं अपितु विश्व पटल पर बढ़ाया है। मुझे क्या करना चाहिए या मुझे क्या चाहिए यह महत्वपूर्ण नहीं है, महत्वपूर्ण है कि देश को क्या चाहिए। 2047 को विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा, तो उसमें इस संस्थान के बच्चों का महत्वपूर्ण योगदान होगा। शिक्षा से ही हमारा देश विश्व गुरू बनेगा।
इस अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय शूटिंग टीम में ट्रायल के चुनी गई डूण्डलोद गर्ल्स स्कूल, बलवन्तपुरा की छात्रा पल्लवी खीचड़, 68 वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी में भाग लेने वाली छात्रा माही चौधरी, मनस्वी ढाका, आराध्या लाल तथा डी.पी.एस. डूण्डलोद की छात्रा टी.टी. नेशनल खिलाड़ी आयुषी तथा छात्र कुशाग्र सिरोही को विशेष उपलब्धि प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्री. प्राइमरी एवं प्राइमरी के नन्हे-मून्ने बच्चों ने शानदार ड्रील की प्रस्तुत, विद्यालय के बैण्ड विधार्थियों ने बैण्ड प्रस्तुति तथा सीनियर कक्षा की छात्राओं ने मनमोहक राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत किया।


.jpeg)

