डूण्डलोद, 15 अप्रेल। डूण्डलोद पब्लिक स्कूल, डूण्डलोद ने सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ सैकेण्डरी एज्युकेशन द्वारा आयोजित आल इण्डिया सैकेण्डरी स्कूल परीक्षा (कक्षा 10) 2026 में अपने शत-प्रतिशत आंकडे़ को लगातार उन्निसवीं बार बरकरार रखते हुए शिक्षा के क्षेत्र में इतिहास रचा है।
सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ सैकेण्डरी एज्युके शन द्वारा आयोजित आल इण्डिया सैकेण्डरी स्कूल परीक्षा (कक्षा 10) 2026 में डूण्डलोद पब्लिक स्कूल, डूण्डलोद के 16 विद्याार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक व 51 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर अंचल में कीर्तिमान स्थापित किया।
विद्यालय की छात्रा गौरी शौनक ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं विद्यालय की विद्यार्थी आइना ढ़ाका ने 98.2 प्रतिशत अंक, मानव सिंह ने 98 प्रतिशत, अनिरूद्व जोशी, नव्या सैनी व नेहा कटारिया ने 97.6 प्रतिशत, खुशी व तन्मय चोधरी ने 96.2 प्रतिशत, पलाक्षी मिश्रा ने 96 प्रतिशत, आर्यन चौधरी, अवन्तिक व दिपेश मण्डावत ने 95.6 प्रतिशत, दिव्यान्सी डारिया ने 95.4 प्रतिशत, यशस्वी ने 95.2 प्रतिशत तथा उत्तम धामा ने 95 प्रतिशत प्रतिशत अंक प्राप्त किये।
इस अवसर पर विद्यालय में हर्ष एवं उल्लास का माहौल रहा। संस्था सचिव बनवारी लाल रणवा, निदेशक सुल्तान सिंह रणवा, प्राचार्य डी. लाल, सैकेण्डरी प्रभारी रेखा स्वामी, प्राइमरी प्र्रभारी सुमनलता, प्रभारी मनजीत कौर तथा विद्यालय के स्टॉफ ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर आर्शीवाद दिया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
संस्था सचिव बनवारी लाल रणवा ने विद्यार्थियों, अध्यापकों एवं अभिभावकों को शुभकामनाएं दी व अभिभावकों द्वारा हर वर्ष की भांती इस वर्ष भी दिये गये निरन्तर सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।