बलवंतपुरा - सरस्वती स्कूल बलवंतपुरा के पूर्व विद्यार्थी जितेन्द्र सैनी व प्रियंका जाखड़ ने हाल ही में जारी सीए फाइनल परीक्षा परिणाम में सफलता प्राप्त की है। जितेन्द्र सैनी पुत्र श्री किशन लाल सैनी व द्रोपती देवी सैनीपुरा, नवलगढ़ का रहने वाला है। जितेन्द्र के लिए खास उपलब्धि में है कि सीए फाइनल परीक्षा के दोनो ग्रुप प्रथम प्रयास में ही उत्तिर्ण किए है। प्रियंका जाखड़ पुत्री श्री श्रवण जाखड़ व अन्ची देवी सॉखू निवासी है।
विद्यालय निदेशक बीरबल सिंह गोदारा ने बताया कि जितेन्द्र ने कक्षा 10 व 12 सरस्वती स्कूल से उतिर्ण की विद्यालय से उत्तिर्ण की है। जितेन्द्र ने कक्षा 10 में 66 प्रतिशत व कक्षा 12 में 88.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। जितेन्द्र सामान्य परिवार से है उसने घर पर रहकर तैयारी करके सफलता प्राप्त की। जितेन्द्र ने सीए फाइनल परीक्षा में कूल 328 अंक प्राप्त किए। जितेन्द्र कक्षा 12 के बाद मात्र छः वर्ष में 21 वर्ष 11 माह की उम्र में सीए बने। यह एक बड़ी उपलब्धि है। प्रियंका ने पारिवारीक जिम्मेदारीयों को निभाते हुए सीए में सफलता प्राप्त की है। उन्होने इस सफलता के लिए दोनों विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों व स्कूल स्टाफ को बधाई व शुभकामनाऍ दी।
विद्यालय प्रधानाचार्य हेमन्त दाधीच ने बताया कि विद्यालय के विद्यार्थी हर क्षेत्र मे सफलता का परचम लहरा रहे है। इस सत्र कक्षा 10 व 12 बोर्ड परीक्षा परिणाम मे विद्यालय के 5 विद्यार्थियों ने 99 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर इतिहास रचा है। विद्यालय के विद्यार्थी बार्ड परीक्षा परीणाम के साथ खेल, कला, विज्ञान व अन्य पाठ्ेयतर गतिविधियों में जिला व राज्य स्तर पर अभूपतूर्व सफलता हासिल कर रहे है।
विद्यालय प्रशासनिक अधिकारी कीर्तिमान गोदारा ने बताया कि विद्यालय के विद्यार्थी जेईई, नीट, सीयूईटी, एसटीएसई, जेट व सीए फाउण्डेशन परीक्षाओ में स्कूलिगं के साथ सफलता प्राप्त कर इतिहास बना रहे है।
ये सफलताऍ विद्यर्थियों की मेहनत, अभिभावक के सहयोग, अध्यापको के समर्पण व श्रेष्ठ प्रबन्धन से संभव होती है।
गौरतलब है कि जनवरी मे जारी हुए सीए फाउण्डेशन परीक्षा मे भी विद्यालय के 6 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है सफलता की सुचना से विद्यालय मे खुशी की लहर दौड़ गई।

