भारत-भूटान शांति एवं मैत्री संधि 1949 के तहत अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2026 के अवसर पर भारत-भूटान मैत्री, सांस्कृतिक समन्वय एवं वैश्विक शांति के उद्देश्यों को समर्पित 25 देशों के राष्ट्रध्वजों के सानिध्य में भूटान की राजधानी थिम्पू में आयोजित भव्य समारोह में डूंडलोद ग्रुप ऑफ स्कूल्स के सचिव बनवारी लाल रणवा को ‘भारत-भूटान शांति रत्न अवार्ड' से सम्मानित किया जायेगा।
यह अवार्ड रणवा को उनके सांस्कृतिक, सामाजिक तथा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कर्ष एवं अतुल्य योगदान तथा G-25 राष्ट्रों के लिए ग्लोबल एम्बेसडर मनोनीत होने पर दिया जा रहा है। इस वैश्विक मंच पर ‘वसुदेव कुटुंबकम', ‘ग्लोबल विलेज’ के आदर्शों पर चर्चा की जाएगी।
रणवा की इस उपलब्धि पर संस्थान के सभी स्कूल्स के सदस्यों, अभिभावकों, विभिन्न सामाजिक संगठनों व प्रबुद्धजनों ने हर्ष व्यक्त किया।
