जयपुर, 6 जुलाई 2026: लड़कियों को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से राजस्थान पुलिस की कालिका पेट्रोलिंग यूनिट ने आज ऋषिकुल विजय स्कूल में 3 दिवसीय आत्मरक्षा एवं सुरक्षा उपाय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया
यह कार्यशाला 6, 7 और 8 जुलाई 2026 तक स्कूल परिसर में आयोजित की जाएगी। इसमें 10 वर्ष से अधिक आयु की सभी छात्राओं के लिए भाग लेना अनिवार्य है।
कार्यशाला में क्या सिखाया जाएगा
कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की प्रशिक्षित टीम द्वारा छात्राओं को निम्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा:
1. आत्मरक्षा के तरीके: विपरीत परिस्थितियों में स्वयं का बचाव करने के सरल और प्रभावी उपाय
2. सुरक्षा के नियम: घर से विद्यालय और विद्यालय से घर आते-जाते समय बरती जाने वाली सावधानियां
3. आपातकालीन सहायता: संकट के समय पुलिस हेल्पलाइन और अन्य सहायता नंबरों का सही उपयोग
विद्यालय की निदेशिका प्रियंका भार्गव ने बताया कि "इस प्रकार की कार्यशालाएं आज के समय में अत्यंत आवश्यक हैं। हमारा उद्देश्य हर बेटी को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार करना है। राजस्थान पुलिस महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।"
इस कार्यशाला का समापन 8 जुलाई को किया जाएगा।
.jpeg)

.jpeg)