Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

राजस्थान नगरीय निकाय चुनाव 2026: चुनावी तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के साथ आयोग की बैठक



जयपुर। राजस्थान में नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 को लेकर चुनावी तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक कर चुनाव प्रक्रिया की तैयारियों और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की।

शासन सचिवालय परिसर स्थित राज्य निर्वाचन आयोग के सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजेश्वर सिंह ने की। बैठक में स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण चुनाव कराने को लेकर आयोग की तैयारियों की जानकारी राजनीतिक दलों को दी गई।

बैठक में निर्वाचन कार्यक्रम, मतदाता सूची, नामांकन प्रक्रिया, मतदान व्यवस्था, आदर्श आचार संहिता और निर्वाचन व्यय सहित चुनाव से जुड़े महत्वपूर्ण प्रावधानों पर चर्चा हुई। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से चुनाव प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए सुझाव और अपेक्षाएं भी ली गईं।

राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री सिंह ने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष निर्वाचन के लिए सभी राजनीतिक दलों का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने राजनीतिक दलों से चुनाव संबंधी नियमों और आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की।

आचार संहिता को लेकर आयोग सख्त

बैठक में आदर्श आचार संहिता के प्रभावी पालन पर विशेष जोर दिया गया। श्री सिंह ने स्पष्ट किया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान सभी राजनीतिक दलों और अभ्यर्थियों के लिए आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों तथा निर्वाचन संबंधी कानूनी प्रावधानों का पूर्ण पालन करना आवश्यक होगा।


आयोग ने संकेत दिया कि नगरीय निकाय चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए नियमों के पालन पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।


बैठक में राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव श्री राजेश वर्मा, वरिष्ठ अधिकारी तथा विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।