जयपुर। PCC वॉर रूम में बैठक के बाद पूर्व चिकित्सा मंत्री डॉ. राजकुमार शर्मा बाहर निकले तो युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक चौधरी को गले लगाकर बधाई दी इस दौरान विधायक ललित यादव भी मौजूद थे । यह आत्मीय मुलाकात आज चर्चा में है।
युवाओं में खास लोकप्रियता, हर किसी से अपनत्व का रिश्ता
डॉ. राजकुमार शर्मा की खासियत उनका सहज व्यवहार और हर व्यक्ति के प्रति अपनत्व का भाव है। युवाओं में उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनसे मिलने और सेल्फी लेने के लिए युवा उत्साहित रहते हैं। वे छोटे-बड़े सभी से मुस्कुराकर मिलते हैं और स्नेह के साथ अपनापन जताते हैं। PCC के बाहर का यह दृश्य भी उनके इसी आत्मीय अंदाज की झलक दिखाता है। इस दौरान कई युवा नेता भी मौजूद रहे।

