रविवार, 18 मार्च 2018

जय श्रीराम के नारों से गूंजा दांतारामगढ़,घर घर छाया भगवा

खबर - राजेश वैष्णव 
एक किमी लम्बी भगवा रैली
दांतारामगढ । घर घर भगवा छायेगा, रामराज फिर आएगा। राज तिलक की करो तैयारी आ रहे है भगवारी तथा जय श्रीराम,जय श्रीराम के नारों से रविवार को दांता व रामगढ़ कस्बा गूंज उठा। वहीं पूरा दांतारामगढ़ भगवामय हो गया। हिन्दू नववर्ष पर विभिन्न हिन्दू संगठनो के कार्यकर्ताओं ने रविवार को भगवा रैली निकाली तो पूरा दांतारामगढ़ ही भगवामय हो गया। किसी ने भगवा वस्त्र धारण कर रखे तो किसी ने साफा तो किसी ने भगवा दुपट्टा धारण कर रखा था इसी के साथ वाहन पर भगवा घ्वज लहरा रहा था। 
भगवा वाहन रैली दांता के आदर्श विद्या मंदिर से रवाना होकर दांता कस्बे के प्रमुख मार्गो से होकर रामगढ़ में पहुंची। रामगढ़ में राजीव गांधी सर्किल से बाईपास व मुख्यबाजार होकर बस स्टेण्ड पहुंची जहां समापन हुआ। रैली में सैकड़ो की संख्या में बाईक सवार शामिल थे। रैली दांता से रवाना होकर तीन घंटे में रामगढ़ पहं़ुची। रैली में अनेक जनप्रतिनिधि भी साथ चल रहे थे।
पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
दांतारामगढ़ में निकाली गई भगवा रैली व भारत माता के चित्र पर जगह जगह पुष्प वर्षा की गई। रैली के स्वागत में लोगो ने पलक पावड़े बिछा दिए।दांता कस्बे में जहां जगह जगह पुष्पवर्षा की गई वहीं रामगढ़ में अनेक जगह पुष्प वर्षा के साथ जलपान की व्यवस्था की गई थी।

डीजे पर झूमे कार्यकर्ता
भगवा रैली में डीजे पर बज रहे हिन्दू गीत व देशभक्ति गानो पर पूरे मार्ग पर कार्यकर्ता जमकर नाचे। यह देश है वीर जवानो का, मेरे देश की धरती सोना उगले आदि गानो पर युवा जमकर झूमे।
एक किमी लम्बी रैली
दांतारामगढ़ में निकाली गई भगवा रैली में करीब पांच सौ से अधिक दुपहिया वाहन थे। करीब एक किलोमीटर लम्बी रैली के कारण कई जगह यातायात भी जाम हुआ। लेकिन रैली के साथ चल रहे पुलिस ने यातायात को व्यवस्थित करवाया। 

Share This