सोमवार, 26 मार्च 2018

भगवान श्रीराम के जयकारे व् मां भारती के नारो से गुंजायमान हो उठा मुकुंदगढ़

खबर - विशाल पचलंगिया 
मुकुंदगढ़ -रामनवमी के मौके पर श्रीराम मंदिर से भव्य भगवा जुलूस निकाला गया। जुलूस में  हाथों में भगवा ध्वज लहराते हुए भगवान श्रीराम के जयकारे लगाते और पुकारती मां भारती के नारो के साथ डीजे की धुन पर थिरकते युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था।जगह जगह पुष्पवर्षा कर जुलूस का स्वागत किया गया।बड़ी मस्जिद के पास मुस्लिम समाज के लोगों ने भी आपसी सौहार्द की मिशाल पेश करते हुए जुलूस पर पुष्प बरसाए। वहीं शर्बत पिलाकर स्वागत सत्कार भी किया।गोपीनाथ मंदिर महंत पंडित रामेश्वरलाल जी के सानिध्य में निकाले गए जुलूस में नवलगढ़ प्रधान गजाधर ढाका ,भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश ढांचोलिया, भाजपा नेता गोविंद शर्मा,प्राचार्य राजाराम सुरोलिया, सुरेन्द्र शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश पासोरिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष घनश्याम शर्मा,पवन पचलंगिया,पार्षद राकेश गुर्जर, प्रमोद सैनी, प्रकाश जांगिड़, दिलीप कुमार मीणा, आदित्य नारायण सुरोलिया, भाजयुमो नगर अध्यक्ष विष्णुकांत सैनी,राजपूत करणी सेना के मनोहर सिंह घोड़ीवारा,शिवसेना प्रभारी अरविंद चौबे, शिवसेना नगर प्रमुख आनंद कुमार घोड़ेला, प्रमोद पचलंगिया, संतोष शर्मा,मनोज पोरवाल, शिवकुमार गनेड़ीवाला, विष्णुकांत महर्षि, मनीष शर्मा समेत काफी संख्या में युवा शामिल हुए। जुलूस की व्यवस्थाओं में थानाधिकारी भंवर सिंह पूनिया समेत  अन्य पुलिसकर्मियों का सहयोग भी सराहनीय रहा।

Share This