गुरुवार, 22 मार्च 2018

एक बार फिर टूटी भाजपा की 'विकास पट्टिका', विपक्ष पर लग रहे आरोप

खबर - विकास कनवा 
उदयपुरवाटी। विधानसभा क्षेत्र इंद्रपुरा में शरारती तत्वों द्वारा भाजपा की लगाई शिलान्यास पट्टिकाओं को तोड़ने का सिलसिला लगातार जारी है। एक साल के भीतर ही ऐसा एक और मामला सामने आया है जिसमें विधानसभा क्षेत्र में शरारती तत्वों ने इंद्रपुरा ग्राम पंचायत में  गौरव पथ  सड़क  की शिलान्यास पट्टिका तोड़कर तहस-नहस कर दी। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गीदाराम सैनी में विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र में हो रहे 4 साल में विकास कार्यों पर विपक्ष पचा नहीं पा रहा है। और ओच्छी हरकत कर रहे हैं। विपक्ष की ओछी हरकतें के खिलाफ भाजपा के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश नजर आया।जानकारी के अनुसार बुधवार रात को देर रात को अज्ञात लोगों ने ग्राम पंचायत इंद्रपुरा में गौरव पथ शिलान्यास सड़क पट्टीका को तोड़ दिया। भाजपा के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। वही उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र में पहले भी कई शिलान्यास पट्टिका टूटने का यह छःवां सातवां मामला है। मामला सामने आया है।

Share This