शनिवार, 7 अप्रैल 2018

पोदार संस्थाओं में मनाया विश्व स्वास्थ्य दिवस

नवलगढ़:- दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट द्वारा संचालित संस्था पोदार काॅलेज, पोदार टीटी काॅलेज, पोदार जीपीएस एवं पोदार एस के पी टायनी टोडलर प्ले स्कूल अंग्रेजी माध्यम पोदार हिन्दी माध्यम, पोदार प्राईमरी स्कूल, पोदार आईटीआई में पोदार ट्रस्ट की ट्रस्टी वेदिका पोदार द्वारा शुरू की गई मुहिम ‘‘स्वस्थ तन - स्वस्थ मन‘‘ के तहत विष्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। कार्यक्रम उपरान्त पोदार ट्रस्ट के सभागार में विष्व स्वास्थ्य दिवस पर एक सेमीनार का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि डाॅ रामचन्द्र सैनी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पोदार काॅलेज प्राचार्य डाॅ सत्येन्द्र सिंह ने की। प्रोफेसर डाॅ दाउलाल बोहरा ने प्रोजेक्टर के माध्यम से विष्व स्वास्थ्य दिवस के बारें में विस्तार से बताया तथा स्वास्थ्य से सम्बन्धित राज्य सरकार एवं विष्व स्वास्थ्य संगठन की विभिन्न योजनाओं के बारें में जानकारी दी। साथ ही विष्व स्वास्थ्य दिवस पर जारी हुए डाक टिकट को लोगो को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में अहम कदम बताया। मुख्य अतिथि डाॅ रामचन्द्र सैनी ने अपने उद्बोधन में कहा कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए अच्छी आदते व्यक्ति में होनी आवष्यक है। शारीरिक स्वच्छता के अतिरिक्त दांतो की सफाई भी बहुत महत्वपूर्ण है जो पाचन क्रिया को प्रभावित करता है। हमारे स्वास्थ्य को खेल व व्यायाम बहुत ही प्रभावित करते है इसलिए हमें परम्परागत खेलो में रूचि रखनी चाहिए उन्होंने विषेष रूप से विद्यार्थियों के लिए मोबाइल उपयोग को हानिकारक बताया। इसके अलावा उन्होंने लोगो के स्वास्थ्य के प्रति अपनी चिंता व्यक्त की व स्वस्थ रहने के लिए सभी को महत्वपूर्ण टिप्स बताये। पोदार काॅलेज प्राचार्य डाॅ सत्येन्द्र सिंह ने भी अच्छे स्वास्थ्य के लिए विद्यार्थियों को आवष्यक गुर बताये।
पोदार ट्रस्ट के चेयरमैन कांतिकुमार आर पोदार व ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार की हमेषा से यह सोच रही है कि काॅलेज एवं स्कूल स्तर पर ऐसी सेमीनारों का आयोजन होता रहना चाहिए। जिससे लोगो को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा सकें। 


Share This