सोमवार, 23 अप्रैल 2018

कांग्रेस ने न्यास के खिलाफ खोला मोर्चा,काम नहीं होने पर दी आन्दोलन की चेतावनी

बीकानेर(जयनारायण बिस्सा)। नगर विकास न्यास द्वारा अनापप्ति प्रमाण-पत्र (एन.ओ.सी.) जारी करने एंव न्यास के भष्ट अधिक ारियों व कर्मचारियों के विरूद्व कार्यवाही करने की मांग को लेकर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले  पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ.बी.डी.कल्ला, पीसीसी सदस्य गोपाल गहलोत एंव अध्यक्ष यषपाल गहलोत के नेतृत्व में  एक ज्ञापन जिला कलेक्टर अनिल गुप्ता को दिया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ.बी.डी.कल्ला ने न्यास प्रशासन के  प्रति रोष जताते हुए कहा कि पिछले काफ ी समय से नगर विकास न्यास द्वारा लगभग 20-22 हजार पट्टों की  एन.ओ.सी. नहीं दी जा रही है। जिस कारण ये पट्टेधारी आमजन दर-दर की ठोकरे खा रहा है, भाजपा के इस  राज में भष्ट्राचार चरम सीमा पर है। न्यास कर्मचारी जानबूझ कर आम जन को पीडि़त कर रहा हैै, शहर जिला  कांग्रेस इस का पूर्णतय विरोध करती है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोपाल गहलोत ने न्यास प्रशासन पर निशाना  साधते हुए कहा कि नगर विकास न्यास ने इन पट्टों से करोड़ों रूपये की आय की थी, लेकिन आज इन  पट्टाधारियों को एन.ओ.सी. नहीं मिलने से काफ ी समस्याओं से झूझना पड़ रहा है। बीकानेर के नागरिक  न्यास की कार्यशैली एंव कर्मचारियों की नीति से त्रस्त है, न्यास प्रशासन आमजन को भष्टाचार निरोधक  ब्योरों की जांच का छूठा हवाला देकर अपना पल्ला झाड़ रहा है। पूर्व में भी इस सम्बन्ध में कई मर्तबा नगर  विकास न्यास से मांग की जा चुकी है लेकिन आज तक आमजन को कोई भी राहत नहीं मिली। समय रहते  इस विषय पर जल्द से जल्द उचित कार्यवाही नहीं हुई तो कांग्रेस आमजन के साथ एक बड़ा आन्दोलन क रेगा। अध्यक्ष यशपाल गहलोत एंव नेता प्रतिपक्ष जावेद पडि़हार ने कहा कि नगर विकास न्यास परिसर में  भष्टाचार का बोल-बाला चारों तरफ  है, प्रदेश भाजपा सरकार को भी आम जन से कोई सरोकार नहीं है।  न्यास के अधिकारी एंव सत्ताधारी पार्टी के जनप्रतिनिधि सिर्फ  अपना निजी स्वार्थ साधने में लगें है। वर्तमान  में बीकानेर शहर विकास की दृष्टि से काफी पिछड़ चुका है। पिछले चार वर्षों से आम जन एन.ओ.सी. नहीं  मिलने के कारण त्राहि-त्राहि कर रहा है, हम इनकी कार्यशैैली का कड़े शब्दों में विरोध करते है। वर्तमान  समय में नगर विकास न्यास एंव नगर निगम बीकानेर प्रशासन बिलकुल असफ ल साबित हुए है। 
प्रदर्शन में ये रहे शामिल
प्रवक्ता फिरोज भाटी ने बताया कि ज्ञापन देने वालों में आनन्दसिंह सोढा, महिला अध्यक्ष सुनीता गौड, ललित  तेजस्वी, मगनलाल पाणेचा, माशूक अहमद, जयदीपसिंह जावा, आजम अली, अविनाष राठौड, मैक्स नायक,  श्याम तंवर, एडवोकेट मो.असलम, षिवषंकर स्वामी, अरूण व्यास, पार्षद शहाबूदीन भुट्टा, फारूक भाटी, राजू  देवी व्यास, नारायण जैन, जाकिर नागौरी, मनोज चौधरी, अब्दूल रहमान लोदरा, सत्यनारायण कच्छावा, विक ास तंवर, शाबीर पंवार,शेषनाथ पांडे, मुमताज शेख, अहमद अली भाटी, मुकेष गहलोत, पाबुराम नायक,  मुनीर कुरैषी, रविकांत पंडित, रोहित पंडित, शाहरूख खान, पार्षद युनूस अली, दिलीप सारण, नीरज गहलोत,  संजय भाटी, राजा भाटी, चेतन जावा सहित कई कांग्रेस जन शामिल रहे।

Share This