बुधवार, 11 अप्रैल 2018

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथो होंगे प्रधान सुभाष पूनिया का सम्मान

पंचायत समिति का राष्ट्रीय स्तर पर पुरुस्कार के लिए हुआ चयन
सूरजगढ़। ग्रामीण क्षेत्रो के समुचित विकास की सौच और आमजन को सरकारी योजनाओ का उचित लाभ समय पर मिल सके इसके लिए अपने कार्यकाल में शुरू से ही तत्पर रहे प्रधान शुभाष पूनिया को उनकी निष्ठां का अब पर्याप्त सम्मान मिला है जिसमे उनकी पंचायत को राष्टीय स्तर पर पुरुष्कार के लिए चयन हुआ है । पीओ सुखदेव सिंह ने बताया कि दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरुष्कार योजना वर्ष 2018 के लिए सूरजगढ़ पंचायत समिति को प्रथम पुरुष्कार के लिए चयनित किया गया है। जिसके लिए आगामी 24 अप्रेल को एमपी के जबलपुर में राष्ट्रीय पंचायत दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी प्रधान शुभाष पूनिया को सम्मानित करेंगे। सुखदेव सिंह बताया कि राष्ट्रीय पुरुष्कार के लिए वर्ष 2016-17 के मूल्यांकन के तहत सूरजगढ़ पंचायत समिति ने ग्राम विकास योजना ,आर्थिक विकास एंव नियोजन ,पंचायतो में आर्थिक विकास एंव सतत विकास लक्ष्य ,युवा पंचायत -नया भारत नई सोच , डिजिटल पंचायतो के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रो में परिवर्तन लाने सहित अन्य सरकारी योजनाओ के क्रियान्वयन में सर्वश्रेष्ठ कार्य किया है इसके आधार पर ही उसका राष्ट्रीय पुरुष्कार के लिए चयन हुआ है। 

राज्य स्तर पर भी होगा सम्मान 
सूरजगढ़ पंचायत समिति प्रधान शुभाष पूनिया समेत पंचायत समिति के विकास अधिकारी और एक ग्राम पंचायत के सरपंच और ग्राम विकास अधिकारी को राज्य स्तर पर भी पुरुष्कार के लिए चयनित किया गया है। पंचायत समिति के प्रसार अधिकारी सुखदेव सिंह ने बताया कि पंचायत समिति को राष्ट्रीय पुरुष्कार के साथ साथ राज्य स्तरीय पुरुष्कार के लिए भी चयनित किया गया है। सुखदेव सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बजट सत्र में वर्ष 2016-17 के लिए पंचायती राज संस्थाओ को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पुरुष्कृत करने घोषणा की थी जिसमे पंचायती राज विभाग के मंत्री कि ओर से चयनित पंचायत समिति और ग्राम पंचायत को राज्य स्तरीय पंचायती राज अवार्ड प्रदान किये जायेंगे। इन पुरुष्कारो की श्रेणी में भी सूरजगढ़ पंचायत समिति ने संभाग की सभी पंचायत समितियों में टॉप किया है। इसके लिए पंचायत समिति प्रधान शुभाष पूनिया ,विकास अधिकारी शुभकरण सिंह राहड़ और ग्राम पंचायत काजड़ा के सरपंच राजेंद्र शर्मा और ग्राम विकास अधिकारी को आगामी 18 अप्रेल को जयपुर के दुर्गापुरा में पुरुष्कृत किया जाएगा। 

Share This