रविवार, 15 अप्रैल 2018

परशुराम जयंती का घर-घर जाकर दे रहे हैं निमंत्रण

खबर - जयंत खांखरा 
खेतड़ी -परशुराम जयंती के उपलक्ष पर ब्राह्मण समाज के युवा कार्यकर्ता इस बार नई जोश और उमंग के साथ परशुराम जयंती मनाने के लिए घर-घर जाकर निमंत्रण दे रहे हैं। ब्राह्मण समाज खेतड़ी के तत्वाधान में रविवार को पार्षद पंकज शास्त्री, ईश्वर पांडे ,हरीश मिश्रा, रजत शर्मा, निखिल शर्मा, अंकित शर्मा, परमानंद शर्मा, सुनील शर्मा, दिव्यांक शर्मा ने घर-घर जाकर महिलाओं को भी निमंत्रण दिया। पार्षद पंकज ने बताया कि दिनांक 17 अप्रैल को 4:30 बजे परशुराम जयंती के उपलक्ष पर भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी और इस उपलक्ष पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिसमें खेतड़ी तहसील के अधिक से अधिक लोगों को बुलाकर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा ।इसीलिए घर-घर जाकर निमंत्रण दिया जा रहा है ताकि भगवान परशुराम के चरणों में लोग अपनी हाजिरी लगा सके।

Share This