शुक्रवार, 20 अप्रैल 2018

टी सी प्रकाश स्मृति सम्मान समारोह 22 को

समारोह मे 101 प्रतिभाएं होंगी सम्मानित
शिमला – शेखावाटी के प्रसिद्ध साहित्यकार, पत्रकार, लेखक स्व. टी सी प्रकाश की 10 वीं पुण्यतिथि पर 22 अप्रेल रविवार को साँय 2 बजे खेल मैदान बस स्टेण्ड शिमला पर स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम संयोजक रामानन्द शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व उर्जा मंत्री डाँ जितेन्द्र सिहं होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कोटपूतली विधायक व जयपुर देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिहं यादव करेंगे तथा विशिष्ट अतिथि डाँ राजकुमार शर्मा विधायक नवलगढ, विजेन्द्र ओला विधायक झुन्झुनू, पूर्व प्रधान बजरगं सिहं चारावास, लेबर कमिश्नर एम सी शर्मा नई दिल्ली, उधोग अधिकारी पी एन शर्मा, खेतडी उपखण्ड अधिकारी संजय बासु, श्री श्री 1008 श्री सौरभ राघवेन्द्राचार्य जयपुर, जे पी सैनी चैयरमैन मार्केट कमेटी नारनोल, जी एल शर्मा मुम्बई, मातूराम वर्मा मूर्तिकार पिलानी, के.एल सैनी अधिक्षक डाकघर जयपुर, हरदयाल सिहं थानाधिकारी खेतडी, दिपक जेवरिया आर ए एस जयपुर, नरेश मान जिला साक्षरता अधिकारी झुंझुनू, अनिल मिन्तर राज समाचार नवलगढ, ललित वशिष्ट बिटटा नई दिल्ली, राव ईश्वर सिहं यादव पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष यंवक कांग्रेस, अरविन्द जोशी नोवी मुम्बई, बलजीत यादव वरिष्ट नेता प्रदेश कांग्रेस कमेटी हरियाणा, सुबेसिहं जिला पार्षद, धर्मेन्द्र सिहं यादव सरपंच शिमला आदि होंगे। कार्यक्रम मे विभिन्न क्षेत्रों मे ख्यातिनाम 101 प्रतिभाओं को सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम साँय 2 बजे बजे शुरू होगा। इस अवशर पर प्रकाशित समारिका का भी विमोचन किया जायेगा। 


Share This