शनिवार, 7 अप्रैल 2018

उदयपुरवाटी विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मरीजों को बांटे फल

खबर - विकास कनवा
उदयपुरवाटी कस्बे में स्थित राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे शनिवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष पर व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रेम प्रकाश सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष पर मरीजों को फल बांटे वाड में भर्ती मरीजों से स्वास्थ्य के बारे में बातचीत की  पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के  द्वारा चलाई गई  निशुल्क दवाइयों के बारे में भी मरीजों से पूछा गया  डॉक्टर मरीजों को सही समय पर  देख रहे हैं या नहीं  इसी के साथ  मरीजों को दवाइयों के बारे में व विश्व स्वास्थ्य दिवस के बारे में जानकारियां दी पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वारा चलाई गई योजनाओं का बखान किया।
वार्ड में भर्ती मरीजों की कुशल-क्षेम पूछी। इस अवसर पर चिकित्सा प्रभारी महेंद्र शर्मा ,पार्षद प्रतिनिधि लालचंद सैनी एडवोकेट मोतीलाल सैनी, सुनील सैनी, राधेश्याम सैनी, गिरधारी लाल सैनी, मनोहरलाल सैनी, रामेश्वरलाल सैनी, कैलाशचंद सैनी,कार्यकर्ता मौजूद है

Share This