सोमवार, 14 मई 2018

भौमवती अमावस्या कल ऐसे करे हवन समस्याओं से मिलेगी निजात बता रहे हैं युवा ज्योतिषी पं.अभिमन्यू पाराशर

मंगलवार के दिन जब अमावस तिथि आये तो भौमवती अमावस्या कहलाती हैं।

14 मई 2018 सोमवार को शाम 07:47 से 15 मई 2018 मंगलवार शाम 05:17 तक अमावस्या है ।


 धन-धान्य व सुख-संम्पदा के लिए 

 हर अमावस्या को घर में एक छोटा सा आहुति प्रयोग करें।

 सामग्री : १. काले तिल, २. जौं, ३. चावल, ४. गाय का घी, ५. चंदन पाउडर, ६. गूगल, ७. गुड़, ८. देशी कर्पूर, गौ चंदन या कण्डा।

 विधि: गौ चंदन या कण्डे को किसी बर्तन में डालकर हवनकुंड बना लें, फिर उपरोक्त ८ वस्तुओं के मिश्रण से तैयार सामग्री से, घर के सभी सदस्य एकत्रित होकर नीचे दिये गये देवताओं की १-१ आहुति दें।

 आहुति मंत्र 

१. ॐ कुल देवताभ्यो नमः

 २. ॐ ग्राम देवताभ्यो नमः

 ३. ॐ ग्रह देवताभ्यो नमः

 *४. ॐ लक्ष्मीपति देवताभ्यो नमः

 *५. ॐ विघ्नविनाशक देवताभ्यो नमः

Share This