Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

प्रदेश में बूथों का होगा सत्यापन - अशोक परनामी

खबर - विकास कनवा  
जयपुर । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश स्तरीय बूथ निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने किया तथा निवर्तमान प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) चन्द्रशेखर, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश मंत्री मुकेश दाधीच कार्यशाला में उपस्थित रहे। निवर्तमान प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि आज प्रदेश मुख्यालय पर बूथ निर्माण से सम्बन्धित एक कार्यशाला रखी गई, जिसमें संगठन के प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, संगठन के जिला प्रभारी, बूथ निर्माण का कार्य देखने वाले प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था। पार्टी ने पिछले डेढ़ वर्ष में सम्पूर्ण राजस्थान में बूथ का निर्माण कर लिया है। उन सभी लगभग 51,227 बूथों पर सत्यापन का कार्य होगा। बूथ पर जाकर कार्यकर्ता फीडबैक लेने का काम करेंगे, जिससे बूथ की स्थिति का पता चल सकेगा। प्रत्येक 5 मण्डलों पर एक प्रमुख कार्यकर्ता जाकर सत्यापन का कार्य सम्पादित करेगा।

काँग्रेस का इतिहास लोकतन्त्र को तोड़ने-मरोड़ने का रहा - अशोक परनामी
अशोक परनामी ने कहा कि काँग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट आज किस मुँह से लोकतंत्र की रक्षा की बात कर रही है, यह समझ नहीं आ रहा। क्योंकि काँग्रेस तो स्वयं लोकतंत्र की बार-बार हत्या करने में लगी है ? इसके कई उदाहरण जनता के सामने है, जिनमें प्रमुख रूप से कर्नाटक में सन् 2009 में, बिहार में सन् 2005 में, झारखण्ड़ में सन् 2005 में, उŸार प्रदेश में सन् 1998 में, गुजरात में सन् 1996 में लोकतन्त्र को तोड़ने-मरोड़ने का इतिहास काँग्रेस का रहा है। जब सुप्रीम कोर्ट ने फ्लोर टेस्ट के लिए निर्णय दे दिया है, तो काँग्रेस को बचकाने बयानों से बचना चाहिए। काँग्रेस को लोकतंत्र पर भरोसा करना चाहिए।


काँग्रेस की स्थिति खिसियानी बिल्ली खम्भा नौंचे जैसी - अशोक परनामी
अशोक परनामी ने कहा कि काँग्रेस 70 सालों के राज में लोकतंत्र की रक्षा करने में असमर्थ रही है और अब दूसरे दलों पर बेवजह के बयान देकर इतिश्री कर रही है। जबकि काँग्रेस की स्थिति ‘‘खिसियानी बिल्ली खम्भा नौंचे जैसी हो रही है।’’ परनामी ने कहा कि भाजपा को लोकतंत्र एवं संविधान में पूर्ण विश्वास है और कर्नाटक में मुख्यमंत्री येदियुरप्पा की सरकार फ्लोर टेस्ट में सफल होगी।
कार्यकर्ता का फोकस अजेय बूथ पर - चन्द्रशेखर
भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) चन्द्रशेखर ने कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा का वटवृक्ष कार्यकर्ता के दम पर ही फैला है और पूरे विश्व में सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी का दर्जा कार्यकर्ता की मेहनत पर ही देखने को मिल रहा है। जिस प्रकार पूरे देश में काँग्रेसी एवं विपक्षी दलों के द्वारा भ्रम का नकारात्मक वातावरण फैलाया जा रहा है, उसे समाप्त करने के लिए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर की मजबूती पर पकड़ बनानी होगी। जिससे अजेय बूथ की संकल्पना साकार की जा सके। सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथ पर केन्द्र एवं प्रदेश से दिये जाने वाले कार्यक्रमों को सम्पादित करवाकर बूथ संरचना को मजबूत करना है।