रविवार, 27 मई 2018

पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई

खबर - पवन शर्मा 
सूरजगढ़ - देश के प्रथम प्रधानमंत्री और चाचा के नाम से विख्यात रहे पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि रविवार को घरडू की ढाणी में विधायक श्रवण कुमार के आवास पर श्रद्धापूर्वक मनाई गई। विधायक श्रवण कुमार के सानिध्य में कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू की फोटो पर दीप प्रज्ज्वलन कर उन्हें पुष्पांजली देकर नमन किया। इस दौरान विधायक श्रवण कुमार ने कहा कि पंडित नेहरू और उनके परिवार का  निवास स्थान पर पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की पुण्यतिथि मनाई गई। विधायक श्रवण कुमार ने कहा पंडित जवाहरलाल नेहरु और उनके परिवार का देश निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। विधायक ने कार्यकर्ताओं को पंडित जवाहरलाल नेहरू के नक्शे कदम पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर पार्षद संजय चौधरी ,योगेश सोनी ,पंचायत समिति सदस्य मोतीलाल यादव ,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार राठी ,भावठडी के पूर्व सरपंच पारस मैचु, विजय चौधरी, एडवोकेट मदन सिंह राठौड़, महेश शर्मा, दलीप मेघवाल ,सुभाष धतरवाल, पवन पूनिया, बजरंग सिंह तंवर, मोतीलाल शर्मा, नीता चौधरी, रोहिताश कुमार, सुभाष सहित अन्य लोग मौजूद थे। 

Share This