मंगलवार, 19 जून 2018

राहुल गांधी को खेतड़ी आने का देंगे न्योता- डॉ जितेंद्र सिंह

खबर - जयंत खांखरा 
खेतड़ी -कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के 48 वे जन्मदिवस पर बोलते हुए पूर्व ऊर्जा मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को वे खेतड़ी आगमन का न्योता देंगे क्योंकि उनका खेतङी से गहरा नाता है । देश के प्रथम पूर्व प्रधानमंत्री  पंडित जवाहरलाल नेहरू के ताऊ नंद लाल नेहरु खेतङी राजघराने में एक दशक तक दीवान रहे थे नंदलाल नेहरू  ने रियासत काल में खेतड़ी राजघराने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय में अहम भूमिका निभाई थी। डॉक्टर सिंह ने कहा कि अब अगली बार जब भी मैं राहुल गांधी से मिलूंगा तो उनको खेतड़ी के बारे में विशेष अवगत कराऊंगा और उन्हें यहां आने का निमंत्रण दूंगा मंगलवार को कस्बे के राजकीय अजीत अस्पताल में ब्लॉक अध्यक्ष गोकुल चंद की अध्यक्षता में ग्यारसी लाल गुर्जर, डॉ विष्णु मीणा, उमेद सिंह बुरका, बलवीर मीणा ,अंकित स्वामी ,केशव प्रसाद शर्मा, चुन्नी लाल चनेजा, सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मरीजों को फल फ्रूट वितरित कर सादगीपूर्ण कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का 48 वां जन्म दिवस मनाया कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में राहुल गांधी के उज्जवल भविष्य की कामना की और अस्पताल के मरीजों से उनकी कुशल-क्षेम पुछी। इस मौके पर प्रेम प्रकाश गुर्जर, बसंत सैनी, पार्षद नरेश शर्मा निरंजन लाल सैनी, प्रभु दयाल कुमावत, महावीर तोगड़िया, गफ्फार खान ,शंकर भाई सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This