रविवार, 10 जून 2018

श्रीमद् भागवत कथा सुनने वालों का उमड़ा जनसैलाब...

खबर - विकास कनवा 

उदयपुरवाटी -गुढ़ागौड़जी में स्थित अभिनंदन मैरिज गार्डन में चल रही श्रीमद् भागवत कथा सुनने वाले बड़ी संख्या में श्रद्धालु आयोजन स्थल पर एकत्रित हुए। जोशी परिवार के तत्वावधान में श्रीमद् भागवत कथा के चोथे दिन श्रीमद् भागवत कथा सुनने वाले श्रद्धालु बड़ी संख्या में छोटे-छोटे बच्चे, युवती व महिलाओं ने हिस्सा लिया। भागवत परिसर में श्रद्धालुओं के जयकारे से वातावरण गुंजायमान हो गया। राधे-राधे के उद्घोष से माहौल भक्ति के रस में डूब गया। इसके बाद मंत्रोच्चारण के बीच अंत में संगीत एवं झांकी ने सबको कृष्ण रंग में सराबोर कर दिया। कथावाचक महाराज पंडित नारायण वशिष्ट श्रीमदभागवत कथा सुननी चाहिए।भागवत श्रवण मनुष्य केे सम्पूर्ण कलेश को दूर कर भक्ति की ओर अग्रसर करती है। उन्होंने अच्छे ओर बुरे कर्मो की परिणिति को विस्तार से समझाते हुए आत्मदेव के पुत्र धुंधकारी ओर गौमाता के पुत्र गोकरण के कर्मो के बारे में विस्तार से वृतांत समझाया ओर धुंधकारी द्वारा एकाग्रता पूर्ण भागवत कथा श्रवण से प्रेतयोनी से मुक्ति बताई तो वही धुंधकारी की माता द्वारा संत प्रसाद का अनादर कर छल.कपट से पुत्र प्राप्ती ओर उसके बुरे परिणाम को समझाया।मनुष्य जब अच्दे कर्मो के लिए आगे बढता है तो सम्पूर्ण सृष्टि की शक्ति समाहित होकर मनुष्य के पीछे लग जाती है ओर हमारे सारे कार्य सफल होते है। ठीक उसी तरह बुरे कर्मो की राह के दौरान सम्पूर्ण बुरी शक्तियॉ हमारे साथ हो जाती है।इस दौरान महेश,विनोद जोशी, सज्जन जोशी, राजु बजावा, मुरारी केड़िया, विजेंदर सिंह, सांवरमल जागिड़, मनीष जोशी, सहित काफी बुजुर्ग लोग मौजूद थे।

Share This