शुक्रवार, 27 जुलाई 2018

मोक्ष धाम के नवनिर्मित मुख्य द्वार का विधायक ने किया उद्धघाटन

खबर - पवन शर्मा 
सूरजगढ़ - कस्बे के एससी श्मशान भूमि के पर गंगाराम घीसाराम सौकंरीया परिवार की ओर से नवनिर्मित कराये गए मुख्य द्वार का शुक्रवार को विधायक श्रवण कुमार ने फीता काटकर लोकार्पण किया। उद्धघाटन के दौरान विधायक श्रवण कुमार ने कहा की परहित सेवार्थ किये गए कार्य सदा से ही महान रहे है ,सौंकरिया परिवार द्वारा समाज की सेवार्थ के लिए किया गया यह कार्य भी एक महान कार्य है हमें मिलकर ऐसे दानवीर व भामाशाह परिवारों का सम्मान किया जाना चाहिए। इस दौरान स्थानीय लोगो ने श्मशान भूमि के लिए दीवार बनाये जाने की मांग की तो  विधायक श्रवण कुमार ने श्मशान भूमि के लिए करीब ढाई सौ फूट दीवार बनाए जाने की मंजूरी देते हुए इसे बनाने का आश्वाशन दिया। मोक्ष धाम द्वार पर बनी भगवान शंकर की मूर्ति मे कला को देखकर विधायक श्रवण कुमार सहित सभी लोगों ने मूर्तिकार एवं स्थानीय नगरपालिका के पार्षद राजेंद्र नायक की सराहना करते हुए उनका सम्मान भी किया। वही मौके पर मौजूद लोगो ने डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को कस्बे में मुख्य स्थान पर लगाने की चर्चा की तो विधायक ने कहा की प्रतिमा लगाने के लिए उचित स्थान देने में भामाशाहो को आगे आना होगा। इस मौके पर पालिका उपाध्यक्ष राजकुमार गोदारा, पार्षद महावीर सैनी, पार्षद संजय चौधरी ,सुभाष सौकंरिया ,राजू  सौकंरिया, विनोद सौकंरिया, कृष्ण सौकंरिया, पवन सौकंरिया ,महेंद्र सौकंरिया,सुरेश सौकंरिया, पंचायत समिति सदस्य मोतीलाल यादव ,गजानंद कटारिया, पंचायत समिति सदस्य मोतीलाल यादव, पूर्व सरपंच गौरु राम, पूर्व पार्षद नागरमल कटारिया, मोतीलाल डीग्रवाल,सजन सौकंरिया,विजय बाल्मीकि, नंद किशोर बडगूजर,गोपीराम सौकंरिया, गोविंद राम,रणधीर बाकोलिया सहित अन्य  लोग मौजूद थे। 

Share This