खबर - मोहम्मद आरिफ चंदेल
इस्लामपुर. सेठ मनोहरलाल रूंगटा पब्लिक सैकेण्डरी स्कूल रतनशहर में शुक्रवार को पौधरोपण किया गया। विद्यालय में छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी ली गई। प्रधानाध्यापक सुरेश कुमार ने बताया कि पेड़-पौधे मनुष्य के जीवन का आधार है और इनकी सुरक्षा करना हमारा कर्तव्य है। इस अवसर पर मुकेश शर्मा, रणवीरसिंह, मनोज कुमार, पंकज गर्वा, सुभाष, सुमन व अनिता सहित स्कूल स्टाफ मौजूद था।
Categories:
Islampur
Jaipur Division
Jhunjhunu Distt
Latest