शुक्रवार, 27 जुलाई 2018

स्वामी विवेकानंद है युवाओं के आदर्श- राजीव सिंह

खबर - जयंत खांखरा 
रामकृष्ण मिशन में मनाई गई गुरू पूर्णिमा
खेतड़ी-रामकृष्ण मिशन में शुक्रवार को गुरू पूर्णिमा का आयोजन किया गया। मिशन सचिव आत्मनिष्ठानंद महाराज ने बताया कि विवेकानंद स्मृति मंदिर में पुजा, हवन के कार्यक्रम को प्रारंभ किया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिंह शेखावत, इंजी धर्मपाल गुर्जर, मदनलाल, राजेश बाबल, डॉ. पारस वर्मा, ध्रमेंद्र सिंह, बुथ विस्तारक भूपेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह हरडिया, पाषर्द गजेंद्र जलंद्रा सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने रामकृष्ण मिशन में आरती में भाग लिया। मिशन सचिव महाराज आत्मनिष्ठानंद से आर्शीवाद ग्रहण किया। इसके पश्चात जिलाध्यक्ष राजीव सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं की हरडिया हाउस में बैठक ली। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकांनद युवाओं के लिए आदर्श है तथा उनसे प्रेरणा लेकर शांति के पथ पर आगे बढ़ना चाहिए। भाजपा कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव की तैयारी करने के निर्देश दिए। मुख्यमँत्री यात्रा को लेकर सभी मंडल अध्यक्षों को तैयारी करने के लिए निर्दैशित किए है। इस मौके पर नगरपालिका उपाध्यक्ष शशी सैनी, डॉ. सोमदत भगत, गजेंद्र पारीक, ढैवाराम, गिरवरसिंह, संतोष रोजड़ा, मनोज स्वामी, रघुनंदन शाह सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे। वही भोपालगढ़ स्थित गोपीनाथ मंदिर में रसिक मोहनदास महाराज के सानिध्य में गुरू पुर्णिमा मनाई तथा प्रसाद वितरण किया गया।इस दौरान हजारों श्रद्वालुओं ने पंगत प्रसाद ग्रहण किया।

Share This