सोमवार, 6 अगस्त 2018

सहस्त्रधारा रूद्राभिषेक मे दिखी सामाजिक समरसता की झलक

खबर - पंकज पोरवाल 
भीलवाडा -देवस्थान विभाग एवं राजस्थान संस्कृत अकादमी जयपुर के संयुक्त तत्वाधान मे राजस्थान में समृद्धि एवं अनुकूल वर्षा की मंगलकामना हेतु प्रसिद्ध धार्मिक स्थल देवरिया बालाजी  मे आयोजित सहस्त्रधारा रूद्राभिषेक कार्यक्रम मे सर्वसमाज  के प्रतिनिधियो ने जजमान के रूप मे महाअभिषेक  कर समरसता का सन्देश दिया । पंडित धर्मराज हावा सहित 11 संस्कृत विद्वान पंडितों द्वारा रूद्राष्ठाध्यायी सस्वर वैदिक  पाठ सहित रूद्राभिषेक कार्यक्रम सोमवार, 6 अगस्त 2018 को आनन्दपूर्वक सम्पन्न हुआ ।

कार्यक्रम प्रभारी रवीन्द्र जाजू के अनुसार महाअभिषेक निर्धारित समय दोपहर 12.15 बजे से आरम्भ हुआ एवं सांय 4 बजे 1100 दीपक से महाआरती की गई जिसमे जिला कलक्टर शुचि त्यागी ,पूज्य महामण्डलेश्वर हंसराम जी हरिसेवा धाम ,पूज्य माताजी अनुसुया दास सती जी ,महन्त श्री कृष्णदास जी , नगर विकास न्यास अध्यक्ष गोपाल खण्डेलवाल , भाजपा जिलाध्यक्ष दामोदर अग्रवाल, भाजपा महिला मोर्चाअध्यक्ष आरती कोगटा , भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नन्द लाल गुर्जर, तुलसी राम शर्मा , गौतम शर्मा सहित सर्व समाज प्रतिनिधियो एवं स्थानीय नागरिको ने  महाआरती मे सम्मिलित होकर सर्व समाज की खुशहाली एवं अनुकूल वर्षा के लिए मंगल कामना की ।

आयोजन मीडिया प्रभारी अमित काबरा ने बताया कि रूद्राभिषेक कार्यक्रम मे देवस्थान विभाग कमिश्नर गौरव सोनी सहित कई प्रशासनिक अधिकारी  उपस्थित थे । मनोनित पार्षद रमा शर्मा , विनिता तापडिया एवं दिव्या खोतानी द्वारा 1100 दीपक 101 थालियो मे सजाकर महाआरती मे सहयोग किया इसी के साथ डाॅ देवा लाल काष्ट, जलधारा विकास संस्थान के महेश नवहाल, महानगर संघचालक श्री चाॅद मल सोमानी , विभाग सम्पर्क प्रमुख सुभाष जैन , कैलाश जी खोईवाल,अभिषेक जैन, मनीष बहेडिया, सुमंगल सेवा संस्थान के सदस्य शिव नुवाल, रामचन्द्र मून्दडा , संजय लड्ढा,शिव कुमार तोषनीवाल ,राकेश जी , अशोक जी सेन ,ललित जी जैन सहित अन्य कई सदस्यो द्वारा सहयोग किया गया । महाआरती के तुरन्त पश्चात  उपस्थित सैकडो गणमान्य नागरिको, श्रृद्धालुओ, एवं सर्व समाज प्रतिनिधियो द्वारा  महाप्रसाद ग्रहण कर सामाजिक समरसता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया ।

Share This