शनिवार, 15 सितंबर 2018

गणपती के जयकारो से गूंजायमान हुआ क़स्बा

खबर  - पवन शर्मा 
सूरजगढ़। गणेश चतुर्थी शुरू हुए गणपती महोत्सवो महोत्सवों से कस्बे में चारों ओर गणपती बप्पा मोरिया के जयकारो की गूंज सुनाई दे रही है। कस्बे के वार्ड 12 के स्वामी रूपदास मंदिर में माँ राजराजेश्वरी सेवक मंडल ,वार्ड दस में विनायक मित्र मंडल ,वार्ड 19 कायां छतरी में पुजारी मुकेश (गल्लू ) महाराज के सानिध्य में आयोजित हो रहे गणपती महोत्सव अब रंग चढ़ने लगा है। महाआरती के दौरान पंडालों में भीड़ उमड़ने लगी है। कस्बे के वार्ड 12 के स्वामी रूपदास मंदिर में महंत क्रांतिदास महाराज के सानिध्य में माँ राजराजेश्वरी सेवक मंडल की ओर  से चल रहे सप्तम गणपती महोत्सव में आज शनिवार को रात्री महाआरती के बाद बच्चो की एकल नृत्य प्रतियोगिता आयोजित होगी। वही सोमवार 17 सितंबर को बच्चों की सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 

Share This