शुक्रवार, 2 नवंबर 2018

दिवाली जैसे त्यौहारों से बढ़ते है संस्कार : सुंडा

खबर - अरुण मूंड 
राजस्थानी इंग्लिश अकेडमी में दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित
झुंझुनूं। जिला परिषद सदस्य एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश सुंडा ने कहा है कि दिवाली जैसे त्यौहारों से संस्कारों को बढ़ावा मिलता है। साथ ही हमारी संस्कृति से भी बच्चों को रूबरू होने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि बदलते परिवेश में संस्कृति और संस्कार से हम दूर होते जा रहे है। सुंडा शुक्रवार को शहर की मोदी रोड पर स्थित राजस्थानी इंग्लिश अकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय में दीपोत्सव कार्यक्रम में बोल रहे थे। सिटी डीएसपी ममता सारस्वत के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता दिनेश सुंडा ने की। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। संस्था प्रधान मंजू शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। निदेशक नीरज  शर्मा ने आभार जताया। इस मौके पर कै. शीशराम झाझडिय़ा, धर्मवीर यादव, सुनिल, अजय सोमरा व राकेश आदि मौजूद थे।

Share This