शुक्रवार, 9 नवंबर 2018

बागोरा की पहाड़ी पर लगी आग पर ग्रामीणों ने पाया काबू

खबर - विकास कनवा 
उदयपुरवाटी।कस्बे के निकटवर्ती बागोरा बस स्टैंड पर पहाड़ी में आग लग गई। पहाड़ी में स्थित श्मशान भूमि में अंतिम संस्कार कर घर लौटे लोगों के बाद हवा के वेग के साथ चिता से पूरी पहाड़ी में आग फैल गई।आसपास के लोगों के द्वारा वन विभाग के कर्मचारियों के द्वारा 1 घंटे से कड़ी मशक्कत के बाद पहाड़ी पर लगी आग पर काबू पाया गया। नगर पालिका की दमकल 1 घंटे लेट पहुंचने के बाद पहाड़ी पर लगी आग को चारों और से ग्रामीणों के द्वारा काबू कर लिया गया था। आग पर काबू पाने से कोई भारी नुकसान नहीं हुआ। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी रणवीर सिंह वन विभाग के कर्मचारी व पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग लगने से आसपास में अफरा-तफरी मच गई।

Share This