शुक्रवार, 14 दिसंबर 2018

राहुल गांधी का प्रयोग होगा सफल -विधायक बोले लोकसभा चुनाव की करेंगे तैयारी

खबर - प्रशांत गौड़ 
जयपुर।  राजस्थान में राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के राजस्थान में अनुभव और युवा को साथ लेकर चलने की रणनीति का विधायकों ने खुलकर स्वागत किया है। विधायकों ने कहा कि पार्टी हित में जो निर्णय लिया है उसका लाभ राजस्थान को आगामी चुनाव में मिलेगा।
वरिष्ठ विधायक बी डी कल्ला ने कहा कि राहुल गांधी की सोच का लाभ पार्टी को राजस्थान में मिलेगा उन्होंने जो किया वो पार्टी हित में किया है। वहीं पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया ने कहा  कि राज्य में युवा जोश और अनुभव को साथ लेकर चलने की रणनीति बहुत अच्छी है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए इसके अच्छे परिणाम सामने आएंगे। वहीं युवा विधायक राजकुमार शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि उनकी सोच का दूरगामी फायदा पार्टी को मिलेगा। अशोक गहलोत का अनुभव और युवा जोश साथ रहेगा तो इससे कांगे्रस में राजस्थान में वरिष्ठ और युवा दोनों को साथ लेकर चलने में कामयाब होगी। राजस्थान का हर विधायक और कार्यकर्ता पूरी 25 सीट राहुल गांधी को इनाम में देगा। वहीं गोविंद सिंह डोटसरा ने कहा कि उनके अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए गए फैसले का पूरा लाभ पार्टी को मिलेगा। वहीं विधायकों ने कहा कि किसान कर्जमाफी की घोषणा भी सरकार गठन होते ही पार्टी 10 दिन में पूरा कर देंगी। हवामहल विधायक महेश जोशी ने भी राहुल गांधी के इस फैसले को बेहद अच्छा बताते हुए कहा कि अशोक गहलोत के करिशमाई छवि और युवा साथ प्रदेश में कांग्रेस को मजबूती प्रदान करेगा।

अशोक गहलोत को मिली जेड प्लस सुरक्षा
जयपुर।  प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने वाले अशोक गहलोत को अब जेड प्लस सुरक्षा मुहैया होगी। इस संबंध में राज्य सरकार के  एडीजी यू आर साहू ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए है।  उनको मुख्यमंत्री बनने के साथ ही यह सुरक्षा मिली है। इससे पहले भी अशोक गहलोत के पास वॉय सुरक्षा थी। अशोक गहलोत के सीएम बनने के साथ उनकी सुरक्षा को देखते हुए यह सुरक्षा दी गई है हालांकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से इसकी मांग नहीं की गई है।

Share This