रविवार, 2 दिसंबर 2018

पोदार काॅलेज में गणित विषय पर व्याख्यान माला का आयोजन!

नवलगढ़:- दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट द्वारा संचालित संस्था पोदार काॅलेज, नवलगढ़ में प्रो. डाॅ. डी.सी. गोखरू, राजस्थान गणित परिषद् के संस्थापक महासचिव, पूर्व प्राचार्य (सम्राट पृथ्वीराज चौहान  राजकीय महाविद्यालय, अजमेर) राजस्थान उच्च शिक्षा सेवा व भारतीय गणित परिषद् के पूर्व समिति सदस्य पोदार महाविद्यालय, नवलगढ़ में पधारे। प्रो. डाॅ. डी.सी. गोखरू, ने सबसे पहले गणित स्नातकोत्तर (पूर्वाद्ध एवं उत्तार्द्ध) के छात्र/छात्राओं को सम्बोधित कर गणित विषय की महत्ता पर प्रकाश डाला व गणित विषय के प्रति रूचि बढ़ाने के लिए छात्र/छात्राओं को प्रेरित किया। प्रो. गोखरू का कहना है, कि गणित विषय के बिना किसी अन्य विषय का अध्ययन सहज नही है। इसके बाद प्रो. गोखरू के द्वारा स्नातकोत्तर के छात्र/छात्राओं के लिए गणित में  विषयवस्तु पर विस्तार व्याख्यान दिया गया। इस समय विभाग में विभागाध्यक्ष प्रो. विद्याधर शर्मा व सहायक व्याख्याता प्रो. महिपाल सिंह, प्रो. दिपेश भारद्वाज व प्रो. गौरव यादव उपस्थित रहे व प्रो. शर्मा द्वारा प्रो. गोखरू को धन्यवाद ज्ञापित किया।  विस्तार व्याख्यान के बाद प्रो. गोखरू ने महाविद्यालय के पुस्तकालय का अवलोकन किया तथा इसे अब तक अपने कार्यकाल का सबसे बड़ा पुस्तकालय बताया। अन्त में प्राचार्य डाॅ. सत्येन्द्र सिंह द्वारा महाविद्यालय परिवार की ओर से प्रो. डाॅ. डी.सी. गोखरू को प्रतिक चिन्ह भेट कर धन्यवाद ज्ञापित किया।
पोदार ट्रस्ट के चेयरमैन कान्तिकुमार आर पोदार व ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार हमेशा से ही इसके लिए तत्पर रहते हैं कि काॅलेज स्तर पर ऐसी व्याख्यान मालाओं का आयोजन होते रहना चाहिए। जिससे विद्यार्थियों को विषय संबंधी जानकारी मिलती रहे। साथ कहा कि ऐसी व्याख्यान मालाऐं भविष्य में और आयोजित कराई जायेगी जिससे विद्यार्थी अपने ज्ञान में और अधिक वृद्धि कर सकें।

Share This