शनिवार, 5 जनवरी 2019

पोदार काॅलेज के एन.सी.सी. छात्र हेमन्त भींचर का दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड के लिए हुए चयनित!

नवलगढ़:- दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट द्वारा संचालित संस्था पोदार काॅलेज के एन.सी.सी. द्वितीय वर्ष के छात्र हेमन्त भींचर पुत्र  राकेश  भींचर का दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड राजपथ के लिए चयन हुआ है। आडर आफिसर हेमन्त भींचर पोदार काॅलेज तथा एन.सी.सी. यूनिट का पहला छात्र है जिसने एक वर्ष में ही थलसेना कैंप दिल्ली व गणतंत्र दिवस परेड राजपथ के चयनित हुआ। यह पोदार काॅलेज व तीन राज बटालियन के गर्व का विषय है। इस हेतु कमांडिंग आफीसर सी.ओ. रविन्द्र सिंह राठौड़ और पोदार ट्रस्ट के सचिव प्रो. एम.सी. मालू, डाॅ. वी.एस. शुक्ला, सी.ई.ओ. राजेष सैनी तथा स्टाॅफ पोदार काॅलेज स्टाफ ने प्रसन्नता व्यक्त की एवं शुभकामनाएं दी।
पोदार ट्रस्ट के चेयरमैन कान्ति कुमार आर. पोदार व ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार ने हेमन्त भींचर के गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयन होने पर शुभकामनाएं प्रेषित बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



Share This