शुक्रवार, 1 फ़रवरी 2019

पोदार शिक्षण संस्थाओं में मनाया गया शहीद दिवस

नवलगढ: दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट द्वारा संचालित शिक्षण  संस्था पोदार काॅलेज, पोदार बीएड काॅलेज, पोदार जीपीएस, पोदार एस के पी टायनी टोडलर प्ले स्कूल, पोदार हिन्दी माध्यम, पोदार प्राथमिक विद्यालय एवं पोदार आईटीआई में स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में शहीद दिवस आयोजित किया गया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी  के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर शहीदों की स्मृति में प्रात: 11.00 बजे दो मिनट का मौन धारण कराया गया। पोदार ट्रस्ट के शैक्षिक निदेशक   डाॅ वी एस शुक्ला, पोदार ट्रस्ट के सीईओं राजेश  सैनी, पोदार काॅलेज प्राचार्य डाॅ सत्येन्द्र सिंह, पोदार बीएड प्राचार्य डाॅ दुर्गा भोजक एवं समस्त स्टाफ सदस्यों ने काॅलेज परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धा सुमन अर्पित कर शहीदों को नमन किया। गौरतलब है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सन् 1922 से 1930 तक दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट के प्रथम संस्थापक संदस्य रहे थे। इस पर पोदार ट्रस्ट गर्व करता है। पोदार ट्रस्ट के चेयरमैन कांतिकुमार आर पोदार व ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार ने अपने संदेश  में कहा है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश  को आजादी दिलाने में प्रमुख भूमिका निभाई थी। इसलिए हम सभी को गांधी जी के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके आदर्शों  को अपनाना चाहिए। 


Share This