गुरुवार, 20 जून 2019

पोदार काॅलेज में बी.एस.सी. टाॅपर्स का हुआ सम्मान!

नवलगढ़:- दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट द्वारा संचालित संस्था पोदार काॅलेज का पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविधालय  की ओर से घोषित किए गए बी.एस.सी. तृतीय वर्ष गणित एवं बायलोजी का परीक्षा परिणाम श्रेष्ठ रहा हैं पोदार काॅलेज प्राचार्य डाॅ. सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि बी.एस.सी. बायलोजी का 90 प्रतिशत  एव ंबी.एस.सी. गणित का परीक्षा परिणाम 82 प्रतिशत  रहा है। बी.एस.सी. गणित में काॅलेज स्तर पर प्रथम राजेश  तंवर व रवीना यादव ने 81 प्रतिशत , चिराग व्यास ने द्वितीय एवं उर्विका सबल ने तृतीय इसी प्रकार बी.एस.सी. बायलोजी में काॅलेज स्तर पर प्रथम गौरव शर्मा 84.44 प्रतिशत , द्वितीय स्थान कौशर  खत्री 82.67 प्रतिशत  तथा तृतीय स्थान संगीता ने 71.33 प्रतिशत  लेकर पोदार काॅलेज का मान बढ़ाया है। सभी प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का काॅलेज परिसर में माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत व सम्मान किया गया। पोदार ट्रस्ट के शैक्षिक निदेशक  डाॅ. वी.एस. शुक्ला व पोदार काॅलेज प्राचार्य डाॅ. सत्येन्द्र सिंह ने सभी उत्तीर्ण एवं उच्च अंक अर्जित करने वाले विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की। इस मौके पर दोनों विभागों के विभागाध्यक्ष एवं स्टाॅफ सदस्य मौजूद थे।
पोदार ट्रस्ट के चेयरमैन कान्तिकुमार आर. पोदार व ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार ने सभी उत्तीर्ण एवं प्रतिभावन विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को शुभकामनाएँ प्रेषित की एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



Share This