रविवार, 9 जून 2019

कांकरिया की भीमकाली की ढाणी में पानी नही आने से महिलाए मटके व खाली बर्तन रखकर कर रही विरोध प्रदर्शन ।

खबर - विकास कनवा 
टैंकरों की सप्लाई भी नही डाली जा रही है। 
बाघोली। कांकरिया की ढाणी भीमकाली में कुम्भाराम जल परियोजना की पानी की सप्लाई नही पहुंचने से ढाणियों में किल्लत मची हुई है। ढाणयिों के ग्रामीणों ने रविवार को आक्रोशित होकर नल व खेल के पास आकर खाली बर्तन लेकर जलदाय विभाग के अधिकारियों के खिलाफ  विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि पानी का संकट होने के बाद जलदाय विभाग के कर्मचारी पानी नही दे रहे है। जेठ माह की भीषण गर्मी में पशुओं के पानी पिने के लिए बनाई गई खेल भी खाली पड़ी है। जिसके चलते दर्जनों पशु पानी पिने के लिए खेल के चक्कर लगाते रहते है। सरकारी योजना के तहत चल रहे पानी के टैंकर ठेकेदार व पंचायत के अधिन वो भी ढाणी में पिने के लिए नही डाले जाते है। कुम्भाराम जल परियोजना की पानी सप्लाई ढाणी भीमकाली, कुशालसिंह वाली, ज्ञानसिंह वाली, ब्रहामणों वाली, काकड़वाली आदि ढाणियों में नही हो रही है। सप्लाई चालु नही की तो जलदाय कार्यालय पर महिलाए मटका फ ोड़ प्रदर्शन व धरना देगी। विरोध प्रदर्शन करने वाले हेमराज सैनी, नानची देवी, कोशल्या, संतरा, सुमन, कुष्णा, अनिता, सुनिता सहीत दर्जनों महिलाए शामिल है। 

Share This