शुक्रवार, 14 जून 2019

कांग्रेस शासित मुख्यमंत्रियों की डिनर डिपलोमेसी ,


खबर - प्रशांत गौड़ 
-राहुल गांधी को मनाने की कवायद संभाली अब मुख्यमंत्रियों ने 
-गहलोत,कमलनाथ,अमरिंदर, भूपेश, सामी और हुड्डा हुए शामिल 
जयपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से उनके द्वारा अपने पद से दिए गए इस्तीफा को वापस लेने और उनको मनाने की कवायद अब कांग्रेस शासित मुख्यमंत्रियों और पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेताओं ने संभाली है। इसी कड़ी में दिल्ली में शुक्रवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के आवास पर डिनर कार्यक्रम हुआ। जिसमें प्रदेशके मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रमुखता से शामिल हुए।
पार्टी के जमीनी जनप्रतिनिधि माने जाने वाले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के सहित छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बाघेल के साथ पांडेचेरी के सीएम नारायण सामी के साथ भूपेन्द्र हुड्डा ने भी शिरकत की। सूत्रों की माने पूरी बैठक में लोकसभा नतीजों के बाद नाराज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को मनाने के फार्मूेले पर चर्चा हुई। सूत्रों कीमाने तो अब सभी मुख्यमंत्री एक साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से बैठक का समय मांग सकते है और राहुल गांधी के राजी होने पर उनको अध्यक्ष रहने केलिए मनाया जा सकता है। यह माना जा रहा है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता अपना पक्ष उनके समक्ष रखना चाहते है इसके बाद राहुल गांधी का फैसला उनको मान्य होगा। वहीं जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल से भी मुलाकात की है। गहलोत पहले ही कह चुके है कि देश में लोकतंत्र को बचाने, कांग्रेस को मजबूत करने और बीजेपी की कांग्रेस को कमजोर करने की राजनीति से पार्टी को उबारने के लिए राहुल गांधी का अध्यक्ष बने रहना समय की आवश्यकता है। गहलोत ने पहले ही कहा है कि पूरी पार्टी और उनको विश्वास है कि राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष बने रहेंगे। इसके साथ आगामी राज्यों में विधानसभा चुनाव पर भी चर्चा हुई।

Share This