शनिवार, 29 जून 2019

पोदार काॅलेज के एन.सी.सी. कैडिट्स ने राज्य स्तरीय शूंटिग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक।

नवलगढ: दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट द्वारा संचालित संस्था पोदार काॅलेज नवलगढ के एन सी सी के सीनियर अण्डर आफीसर हेमन्त भींचर ने एन सी सी की राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त  करके स्वर्ण पदक जीता। यह प्रतियोगिता श्री गंगानगर में दिनांक 22.06.2019 को हुई थी। स्वर्ण पदक जीत कर हेमन्त ने तीसरी बार पोदार काॅलेज का नाम रोशन  किया है। इससे पहले थल सैना कैम्प, नई दिल्ली एवं गणतंत्र दिवस राजपथ परेड नई दिल्ली में भी चयन हुआ। पोदार ट्रस्ट के अधिशासी निदेशक  श्री एम. डी. शानबाग, पोदार ट्रस्ट के निदेशक डाॅ वी.एस. शुक्ला एवं पोदार काॅलेज प्राचार्य डाॅ सत्येन्द्र सिंह एवं पोदार काॅलेज एन सी सी अधिकारी कमलेश  ने बधाई दी। पोदार ट्रस्ट के चेयरमैन कांतिकुमार आर पोदार व पोदार ट्रस्ट की ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार ने हेमन्त भींचर की इस शानदार सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त कर उनके अभिभावको शुभकामनाएं प्रेषित की तथा  हेमन्त भींचर  के उज्जवल भविष्य की कामना की। 







Share This