शनिवार, 6 जुलाई 2019

पोदार काॅलेज में टाॅपर्स का हुआ सम्मान

नवलगढ़:- दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट द्वारा संचालित पोदार काॅलेज का पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्व  विद्यालय की ओर से घोषित किए बी.एस.सी. प्रथम वर्ष बाॅयलोजी एवं मैथ्स तथा बी.एस.सी. द्वितीय वर्ष मैथ्स का परीक्षा परिणाम शानदार रहा है। बी.एस.सी. बाॅयलोजी गु्रप प्रथम वर्ष में काॅलेज स्तर पर अविनाश  बुगालिया ने 83.33 प्रतिशत  प्रथम स्थान, मोनिका कुमारी सैनी ने 80.67 प्रतिशत  द्वितीय स्थान एवं अनूप कुमावत ने 80.44 प्रतिशत  अंक अर्जित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार बी.एस.सी. प्रथम वर्ष मैथ्स गु्रप मंे कु. पिंकी ने 83.33 प्रतिशत  अंक अर्जित कर प्रथम स्थान, सौरभ शर्मा ने 81.78 प्रतिशत  अंक अर्जित कर द्वितीय स्थान एवं सुनील कुमार सैनी ने 80.22 प्रतिशत अंक अर्जित कर तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार बी.एस.सी. द्वितीय वर्ष मैथ्स गु्रप में लकी चेजारा 83.11 प्रतिषत, ममता ने 82.44 प्रतिशत  तथा ज्योति कुमारी ने 80.89 प्रतिशत अंक अर्जित तृतीय स्थान पर रह कर पोदार काॅलेज का मान बढ़ाया है। पोदार काॅलेज परिसर में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। पोदार ट्रस्ट के शैक्षिक निदेशक  डाॅ. वी.एस. शुक्ला एवं पोदार काॅलेज प्राचार्य डाॅ. सत्येन्द्र सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की। इस मौके पर दोनों विभागों के विभागाध्यक्ष एवं स्टाफ सदस्य मौजूद थे।
पोदार ट्रस्ट के चेयरमैन कांतिकुमार आर. पोदार एवं ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार ने सभी उत्तीर्ण एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ प्रेषित की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share This