सोमवार, 25 नवंबर 2019

पोदार काॅलेज में अन्तर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस मनाया

नवलगढ़ - दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट द्वारा संचालित संस्था सेठ जी.बी. पोदार काॅलेज में राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से अन्तर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को हिंसा के प्रति जागरूक करना और महिलाओं के साथ होने वाली हिंसा के समाधान पर चर्चा कर विद्यार्थियों को जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डाॅ. विनोद सैनी ने कहा कि, ‘‘वर्तमान में महिलाओं के प्रति हिंसा एक वैष्विक महामारी के रूप में जारी है जो महिलाओं के मानवाधिकारों का उल्लंघन है।’’
इस प्रकार की स्थिति महिलाओं के बीच असमानता का परिणाम है। इस प्रकार की असमानता ने समाज में महिलाओं को दोयम दर्जे का बना दिया और सारे अधिकार से वंचित कर दिया जाता है तथा उस पर बहुत सारे बंधन आरोपित कर दिये जाते है। महिलाओं की मौजूदा अधीनता जैविक असमानता से नहीं पैदा होती है बल्कि यह सामाजिक, सांस्कृतिक मूल्यों और संख्याओं की देन है जिससे लगातार महिलाओं के प्रति हिंसा विकराल रूप लेती जा रही है।  नीति आयोग के अनुसार भारत में हर तीन में से एक महिला घरेलू हिंसा की षिकार है। 
इस अवसर पर समाजशास्त्र  के व्याख्याता डाॅ. विक्रम सिंह जाखड़ ने महिलाओं के प्रति हिंसा को रोकने के उपायों पर प्रकाश  डाला। डाॅ. अन्नूपर्णा सोनी ने विद्यार्थियों से समाज में महिलाओं के प्रति हो रही हिंसा के प्रतिकार का आह्वान किया। पोदार ट्रस्ट के चेयरमैन कान्तिकुमार आर. पोदार व ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार का मानना है कि काॅलेज स्तर पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन होते रहना चाहिए। लोगों को महिलाओं के प्रति बढ़ती हिंसा को रोकने के लिये जागरूक करना समय की आवष्यकता है  


Share This