गुरुवार, 12 दिसंबर 2019

पोदार काॅलेज की एनसीसी छात्रा का भारतीय सेना में चयन।

नवलगढः दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट द्वारा संचालित संस्था सेठ जी बी पोदार काॅलेज, नवलगढ की एन सी सी छात्रा कनिका सिंह सुपुत्री श्री भोला सिंह चैहान का भारतीय सेना पुलिस सेवा में चयन हुआ है एन सी सी प्रभारी कमलेष सैनी ने बताया कि कनिका सिंह 16 दिसम्बर 2019 से बैंगलौर में प्रशिक्षण  प्राप्त करेगी। पोदार ट्रस्ट के शैक्षिक निदेषक डाॅ वी एस शुक्ला, पोदार काॅलेज प्राचार्य डाॅ सत्येन्द्र सिंह ने कनिका सिंह के भारतीय सेना में चयन होनेे पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। पोदार ट्रस्ट के चेयरमैन कांतिकुमार आर पोदार व ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार ने कनिका सिंह की भारतीय सेना में चयन होने पर प्रषंसा व्यक्त करते हुए स्वर्णिम भविष्य की शुभकामनाएं दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। 



Share This