शनिवार, 21 दिसंबर 2019

पोदार काॅलेज में खेल सप्ताह का शुभारम्भ

नवलगढ दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट द्वारा संचालित संस्था सेठ जी. बी. पोदार काॅलेज में डाॅ. रामनाथ ए. पोदार स्पोर्टस मैदान पर खेल सप्ताह का शुभारम्भ हुआ। इसमें मुख्य अतिथि  सुशील मील निदेशक, सुबोध स्कूल, नवलगढ रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पोदार काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. सत्येन्द्र सिंह ने की, विशिष्ट अतिथि काॅलेज उप-प्राचार्य डाॅ. विनोद सैनी रहे। खेल प्रभारी कमलेश सैनी ने बताया इस सप्ताह में 400 मीटर, 800 मीटर एवं 1600 मीटर दौड, किक्रेट, फुटवाॅल, वाॅलीबाॅल, बैडमिंटन, कब्बडी, खो-खो जैसी प्रतियोगिताएॅ होगी। पोदार काॅलेज उप-प्राचार्य ने सप्ताह भर चलने वाली प्रतियोगिताओं में खिलाडियों को खेल भावना एवं अनुशासन मंे रहकर खेल प्रतियोगिता में बढ-चढ कर भाग लेना चाहिए। मुख्य अतिथि  सुशील मील ने अपने उद्बोधन में कहा कि पोदार ट्रस्ट व काॅलेज प्रबंधन के द्वारा विद्यार्थियों को खेलकूद गतिविधियों को सुचारू रूप में चलाने हेतु बेहतर संसाधन उपलब्ध कराए हुए हैं। विद्यार्थियों को इन खेल संसाधनों का उपयोग ठीक ढंग से करके अपने भविष्य को निखारना चाहिए। साथ ही कहा कि पोदार काॅलेज के पास इतना विशाल खेल मैदान है, इस खेल मैदान व संसाधनों का उपयोग कर अच्छे खिलाडी बन सकते है।
पोदार काॅलेज प्राचार्य डाॅ. सत्येन्द्र सिंह ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि पोदार काॅलेज प्रबंधन खेल कूद गतिविधियों को बढावा देने के लिए काफी प्रयासरत है और विद्यार्थियों को संसाधनों की कमी नही आने दी जायेगी।

उद्घाटन मैच में 400 मीटर दौड में देवेेन्द्र सिंह प्रथम संदीप मीठारवाल द्वितीय, 800 मीटर दौड में संदीप कुमार प्रथम, सुनिल कुमार द्वितीय, 1600 मीटर दौड में अनुज कुमार प्रथम, कुलदीप कुमार द्वितीय विजेता रहे। इसी प्रकार वाॅलीबाॅल में एम.एस.सी. भौतिकी और बी.ए. 02-00 से विजेता रही। किक्रेट में कला संकाय एवं एम.एस.सी. गणित विजेता रहे, खो-खो में बी.एस.सी तृतीय वर्ष विजेता रही। बैडमिंटन में बालिका वर्ग में श्रेया विजेता रही। 
पोदार ट्रस्ट के चैयरमेन कान्तिकुमार आर. पोदार एवं ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार की हमेशा से यही सोच रही है, कि काॅलेज स्तर पर खेल-कूद गतिविधियों को खूब बढावा देना चाहिए, जिससे देश को अच्छे खिलाडी मिल सकें।  पोदार ट्रस्ट इसके लिए प्रयासरत है, कि विद्यार्थियों को खेल-कूद गतिविधियों को चलाने के लिए अच्छे संसाधन उपलब्ध होते रहें।




Share This