गुरुवार, 12 दिसंबर 2019

पोदार महाविद्यालय में विश्व मानवाधिकार दिवस मनाया गया।

नवलगढः दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट द्वारा संचालित संस्था सेठ जी बी पोदार काॅलेज नवलगढ में राजनीति विज्ञान विभाग के द्वारा विश्व  मानवाधिकार दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सेमीनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पोदार काॅलेज के प्राचार्य डाॅ सत्येन्द्र सिंह ने की मुख्य वक्ता डाॅ श्रवण सैनी प्रवक्ता राजनीति विज्ञान, राजकीय महाविद्यालय, नवलगढ रहे। विशिष्ठ  अतिथि के रूप में पोदार काॅलेज उप प्राचार्य डाॅ विनोद सैनी रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ दिवस प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। मुख्य वक्ता ने अपने उद्बोधन में बताया कि मानव अधिकार आयोग की स्थापना के पीछे मानव मात्र के सरंक्षण का उद्देश्य  रहा। वर्तमान में आयोग के अधिकारों, शक्तियों, सीमाओं पर पुनः विचार करने की आवष्यकता है। यद्यपि यह अवधारणा पश्चिमी देशों से गृहण की गई है। हमें इसे अपने भौतिक एवं राष्ट्रीय प्रवेश   मूल्यों को परख कर ही अपनाना चाहिए। राज्य और मानव अधिकार दोनों को परस्पर संकुचित दृष्टि से नहीं समझा जाना चाहिए। उपस्थित स्त्रोंतो को सम्बोंधित करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को अपने अधिकारों को समझने के साथ समय का सदुपयोग  करने के लिए प्रेरित किया।विशिष्ट  अतिथि ने आगन्तुक वक्ता का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। साथ ही विद्यार्थियों को अधिकारों के साथ कत्र्तव्य निभाने के लिए भी प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के कला संकाय विभाग के प्रवक्ता गण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहें। 
पोदार ट्रस्ट के चेयरमैन कांतिकुमार आर पोदार व ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार का मानना है कि काॅलेज स्तर पर ऐसी सेमीनार होती रहनी चाहिए जिससे विद्यार्थियों को अपने अधिकारों के प्रति संजग रहने की जानकारी मिलती रहें। 




Share This