गुरुवार, 11 जून 2020

दांता की किसान भगवती देवी आकाशवाणी पर शुक्रवार को


किसानों को बतायेगी सफेदे की लकड़ी से दीमक के रोकथाम के उपाय
दांतारामगढ़ (प्रदीप सैनी)।आकाशवाणी जयपुर से "हमारे महानायक किसान" श्रृंखला में  सीकर जिले के दांतारामगढ़ की किसान-वैज्ञानिक भगवती देवी शुक्रवार शाम 7 बजे किसानों को  सफेदे की लकड़ी से दीमक के रोकथाम के बारे उपाय बतायेगी। श्रृंखला की परिकल्पना कार्यक्रम प्रमुख रेशमा खान की व प्रस्तुति कार्यक्रम अधिकारी बी. एस. यादव की हैं। श्रृंखला के एंकर महेन्द्र मधुप प्रणेता, मिशन फार्मर साइंटिस्ट परिवार होंगे।आकाशवाणी की लाॅकडाउन से पहले रिकॉर्डिंग हुई थी उसको पुनः कल प्रसारित किया जायेगा। दांता कस्बे के पद्मश्री सुंडाराम वर्मा की धर्मपत्नी भगवती देवी ने  खेतों में भारी नुकसान पहुंचाने वाली दीमक से फसल को बचाने के लिए सफेदे की लकड़ी का सफल प्रयोग कर भगवती देवी ने कृषि के क्षेत्र में नवाचार किया हैं। बिना किसी कीटनाशक के दीमक को नियंत्रित करने की पहल के लिए विभिन्न राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित भगवती देवी के प्रयोग ने देश-प्रदेश के लाखों किसानों को इस खतरनाक कीट से अपनी उपज को बचाने का सुलभ माध्यम उपलब्ध कराया हैं।

Share This